फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chunam

जेलों से शिफ्ट किए जाएंगे चुनाव प्रभावित करने वाले कैदी

Tue, 31 Jan 2017 12:43 AM IST
जेलों से शिफ्ट किए जाएंगे चुनाव प्रभावित करने वाले कैदी
जेलों से शिफ्ट किए जाएंगे चुनाव प्रभावित करने वाले कैदी Updated Tue, 31 Jan 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
chunam
jail shimla
मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी का कहना है कि ऐसे कैदियों को दूसरी जेलों में बंद किया जाएगा, जिनसे क्षेत्र का चुनाव प्रभावित होने का खतरा हो। ऐसे कैदियों की सूची बनाने के निदेश जेल विभाग और पुलिस को दिए गए हैं। ऐसे कैदियों से मुलाकात करने वाले लोगों पर भी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

पहले और दूसरे चरण में होने वाले जिलों में चुनावी तैयारियों की समीक्षा के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने इसका ब्यौरा दिया। उन्होंने बताया कि एक जनवरी को प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार प्रदेश में 14,12,53,172 मतदाता हैं। इसमें 7,68,09,778 पुरुष और 6,44,36,122 महिला तथा 7272 अन्य हैं। 59,66,180 मतदाता पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे। प्रदेशभर में 10,76,932 के सापेक्ष 7,89,793 शस्त्र जमा किए जा चुके हैं। पहले और दूसरे चरण वाले जिलों में 4,51,026 के सापेक्ष 357866 शस्त्र जमा हुए हैं।
विज्ञापन

इनसेट
ये है प्रदेश में आयोग की तैयारी
- 375 जनरल और 55 पुलिस प्रेक्षक तैनात किए गए हैं। 125 जनरल और 19 पुलिस प्रेक्षक पहले और दूसरे चरण में लगाए गए हैं। ये चुनाव से संबंधित गतिविधियों पर नजर रखेंगे और प्रशासन को सलाह देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 100 व्यय प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं। पहले चरण के लिए 21 और दूसरे के लिए 15 प्रेक्षक लगाए गए हैं।
- 473 सहायक व्यय प्रेक्षक
- 598 वीडियो सर्विलांस टीम
- 478 वीडियो निगरानी टीम
- 403 लेखा टीम
- 76 शिकायत प्रकोष्ठ व कॉल सेंटर
- 1255 फ्लाइंग स्वकैड (पहले और दूसरे चरण में 453) और 1474 स्टेटिक सर्विलांस टीम (पहले और दूसरे चरण में 576) लगाई गई हैं।
- 35500 वीवीपेट मशीन 69 विधानसभा क्षेत्रों में
बूथों की स्थिति
92.03 फीसदी बूथों पर रैंप बने हैं
97.83 फीसदी बूथों पर पीने के पानी की व्यवस्था है।
96.32 फीसदी बूथों पर टॉयलेट की व्यवस्था है।
70.33 फीसदी बूथों पर बिजली है।
80.58 फीसदी बूथों पर वेटिंग रूम की व्यवस्था है।
इनसेट
इनकम टैक्स का टोल फ्री नंबर
आयोग ने प्रत्याशी या पार्टी के खर्च पर निगरानी के लिए टोल फ्री नंबर (18001806555) जारी किया है। इस पर कोई भी व्यक्ति कैश के दुरुपयोग की इनकम टैक्स को सूचना दे सकता है या 0522-2209525 पर फैक्स कर सकता है। ठ्ठशस्रड्डद्यद्गष्.द्बह्लड्ड3-ह्वश्चञ्चद्दश1.द्बठ्ठ पर मेल भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed