फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chotelal

लौट कर छोटे लाल बसपा में आए 

Mon, 30 Jan 2017 12:01 AM IST
लौट कर छोटे लाल बसपा में आए 
लौट कर छोटे लाल बसपा में आए  Updated Mon, 30 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
chotelal
लौट कर छोटे लाल बसपा में आए  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 फतेहाबाद के विधायक छोटे लाल वर्मा रविवार को भाजपा छोड़कर बसपा में शामिल हो गए। उन्होंने महीने भर पहले ही भाजपा ज्वाइन की थी। उनके बार-बार पाला बदलने से फतेहाबाद के चुनाव समीकरण बदल रहे हैं। 
विज्ञापन

छोटे लाल वर्मा ने 2012 का चुनाव बसपा के टिकट पर जीता था। इससे पहले 2007 का चुनाव सपा के सिंबल पर लड़े थे और दूसरे नंबर पर रहे थे। इससे पहले भाजपा के टिकट पर विधायक रहे। 2012 में उनके चुनाव जीतने के बाद काफी दिन तक चर्चा रही कि वह सपा में जा रहे हैं लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
विज्ञापन

भाजपा के टिकट फाइनल होने से कुछ दिन पहले ही उन्होंने बसपा को बाय बाय कहा और कमल का फूल थाम लिया। माना जा रहा था कि भाजपा उन्हें फतेहाबाद से उम्मीदवार बनाएगी लेकिन उनकी दाल गल नहीं पाई। भाजपा ने टिकट दिया जितेंद्र वर्मा को। तभी से अटकलें लगाई जा रही थीं कि छोटे लाल भाजपा में रहेंगे या नहीं। उन्होंने रविवार को बसपा में वापसी कर ली। उनका कहना है कि बसपा के कोऑर्डिनेटनर रामवीर उपाध्याय से अनबन के चलते पार्टी छोड़ी थी। अब उनका तालमेल सही हो गया है, इसलिए वापस आ गए हैं। भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया। उनकी लगातार उपेक्षा की जा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed