फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chori, police

मैनपुरी में चोरी की घटनाओं को रोकेंगी पुलिस की गश्ती टीमें

Tue, 10 Dec 2019 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
chori, police
मैनपुरी। सर्दी के आते ही बढ़ी चोरी की घटनाओं को लेकर प्रशासन गंभीर है। रोकथाम के लिए थाना व चौकी स्तर पर टीमें चोरों की निगरानी करेंगी। इसके साथ ही रात को संदिग्धों की तलाशी व चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

बीते 70 दिनों में करीब 40 से अधिक चोरी की वारदातें हो चुकीं हैं। चोर आए दिन किसी न किसी घर व दुकान को निशाना बना रहे हैं। लेकिन पुलिस की तमाम कवायद के बाद भी कोई चोर हत्थे नहीं चढ़ पा रहा है। पुलिस अब चोरों की बढ़ती सक्रियता को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक क्षेत्रवार चौकी पुलिस को सघनता के साथ निगरानी व गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही मोबाइल टीमें लगातार रात में गश्त करेंगी। रात्रि में संदिग्धों की तलाशी व चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। रात के समय संदिग्ध घूमने वाले लोगों की तलाश में पुलिस के गश्ती वाहन रात भर चेकिंग करेंगे। इसके साथ ही संवेदनशील स्थानों पर पुलिस पिकेट तैनात रहेगी। रात को खुद अधिकारी पिकेट का निरीक्षण करते नजर आएंगे।
विज्ञापन

गश्त पर उठते रहे हैं सवाल
रात के समय पुलिस गश्त को लेकर जनता सवाल उठाती रही है। चोरी की घटनाओं के बाद गश्त करने वाली टीमें कहीं नजर नहीं आतीं। वहीं कई ऐसी चोरियां भी हुईं हैं जहां से पुलिस पिकेट कुछ कदमों की दूरी पर थे। लेकिन वारदात की भनक तक पुलिस को नहीं लग सकी। यही वजह है कि जनता पुलिस पर सुस्ती का आरोप लगाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस टीमें लगी हुईं हैं। वारदातों पर रोकथाम के लिए पुलिस गश्त की जा रही है। संदिग्धों की तलाश्ेाी व चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
ओमप्रकाश सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed