फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chori karne vaale gang

Agra News: रेलवे स्टेशन पर ठिकाना, शादियों में चोरी

Wed, 29 Nov 2023 03:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 03:37 PM IST
विज्ञापन
chori karne vaale gang
मध्य प्रदेश के सांसी गैंग के सदस्य को लोहामंडी पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन

राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के बेटे के शादी समारोह से किया था बैग चोरी

माई सिटी रिपोर्टर

आगरा। मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले से सांसी गैंग ने आगरा में दस्तक दी है। पहली बार में ही उन्होंने बड़ा हाथ मारा। राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी के बेटे की शादी में मैरिज होम से बैग चोरी कर लिया। पुलिस ने बुधवार को गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अभी उसके 4 और साथी बाकी हैं। उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बॉबी है। वह अशोक नगर जिले के थाना मुगांवली स्थित नई बरसात का रहने वाला है। उसे थाना लोहा मंडी पुलिस ने नगर निगम वर्कशॉप के पास से गिरफ्तार किया। 20 नवंबर को लोहा मंडी स्थित अग्रसेन भवन में राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के बेटे का दावत ए बलीमा का समारोह था। आरोपी बॉबी स्टेज के पास से बैग चोरी करके ले गया था। उसमें गिफ्ट में आए लिफाफे और जेवरात रखे हुए थे। आरोपी से चोरी किए गए 5 लाख रुपए, जेवरात और मोबाइल बरामद किया गया है।
विज्ञापन


पहले खाते हैं खाना, फिर बनाते हैं निशाना

पुलिस की पूछताछ में आरोपी बॉबी ने बताया कि उसके साथ चार लोग और आए हुए हैं। वह लोग जगह जगह घूमते रहते हैं। इस दौरान मैरिज होम में घुस जाते हैं। पहले खाना खाते हैं। अच्छे कपड़े पहने होने की वजह से घर घराती और बराती भी उन पर शक नहीं करते हैं। वो फिर यह देखते हैं कि दूल्हा और दुल्हन के परिवार वाले बैग लेकर कहां खड़े हुए हैं। जहां वह लोग होते हैं, वहीं पहुंच जाते हैं। इसके बाद बैग को पार कर लेते हैं। रेलवे स्टेशन के आसपास ही रुके रहते हैं, जिससे लगे कि वह ट्रेन पकड़ने के लिए यहां पर आए हुए हैं। उसने अभी अपनी गैंग के साथियों के बारे में जानकारी नहीं दी है। सीसीटीवी फुटेज मिलने की वजह से पुलिस को आरोपी के बारे में सुराग मिल गया। पहचान होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी सूरज राय ने बताया कि आरोपी के अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्दी उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजगढ़ से आई हैं चोरों की टोलियां

पुलिस को जानकारी मिली है कि मध्य प्रदेश के राजगढ़ से भी चोरों की टोलियां आई हुई है। यह अलग-अलग जिलों में जाती है। हालांकि गिरफ्तार आरोपी ने इन टोलियों के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस अपने स्तर से जानकारी जुटा रही है। मैरिज होम में पहले ही नोटिस बोर्ड पर पोस्टर चस्पा किए गए हैं। अपने बैग और अन्य सामान की सुरक्षा के लिए दूल्हा-दुल्हन पक्ष को निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही मैरिज होम संचालकों को भी दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed