फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chori in shoap

दुकान के शटर का ताला तोड़कर 42 बोरे अनाज चोरी

Sun, 10 Jan 2021 10:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
chori in shoap
सोरों। क्षेत्र के गांव होडलपुर में बरकुला मार्ग पर शनिवार रात चोरों ने एक दुकान का शटर तोड़कर हजारों रुपये का अनाज और नकदी चोरी ली। दुकान स्वामी ने मामले की तहरीर दी है।
विज्ञापन

ग्राम रफायतपुर निवासी बाबूराम की होडलपुर में दुकान है। वह किसानों से अनाज की खरीदारी करते हैं। शनिवार शाम वह दुकान को बंद कर गांव चले गए। रात में चोरों ने शटर का ताला तोड़कर अनाज के बोरे और गुल्लक रखे रुपये चोरी कर लिए। रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों ने उनकी दुकान का ताला टूटे होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस पर वह मौके पर पहुंचे। चोरी की जानकारी होने पर अन्य लोगों की भीड़ भी एकत्रित हो गए। दुकान स्वामी बाबूराम ने बताया कि गेहूं, उड़द, मक्का, बाजरा आदि के लगभग 42 बोरे अनाज के एवं गुल्लक में रखी 8000 रुपये की नकदी चोरी कर ले गए हैं। दुकान स्वामी ने दुकान में हुई चोरी की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके का मुआयना किया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed