{"_id":"5d28a6138ebc3e6d1766e9fd","slug":"chori-in-bjp-leader-s-shop-agra-news-agr395700188","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के जिला उपाध्यक्ष के शोरूम से नकदी-मोबाइल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष के शोरूम से नकदी-मोबाइल चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कृष्णानगर के सौंख रोड पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सैनी की सैनी इंटीरियर शोरूम में चोरों ने सेंध लगा दी। छत काटकर घुसे चोर 22 हजार रुपये की नकदी और दो मोबाइल चुरा ले गए। चोरों ने दुकान के बराबर में बाड़े में खड़ी भाजपा नेता की कार का शीशा तोड़कर उसे भी खंगाला।
शहर के वनखंडी निवासी नरेंद्र सैनी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हैं। सौंख रोड पर उनका सैनी इंटीरियर के नाम से शोरूम है। गुरुवार को शोरूम बढ़ाने के बाद वह घर आ गए। शुक्रवार की सुबह 9:30 बजे दुकान खोली तो सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो छत कटी हुई थी। सूचना पर पहुंची कृष्णानगर पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। पीड़ित भाजपा नेता ने बताया कि उनकी दुकान से 22 हजार की नकदी और दो मोबाइल चोरी हुए हैं। इसके अलावा बराबर में बाड़े में खड़ी कार का शीशा तोड़कर भी उसे खंगाला गया है। कृष्णानगर चौकी प्रभारी प्रेमनारायण शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज करते हुए जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।