फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chor arrest

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो चोर गिरफ्तार

Fri, 07 Aug 2020 11:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
chor arrest
कासगंज। कासगंज कोतवाली पुलिस ने अमांपुर तिराहे से चेकिंग के दौरान दो अंतरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की दस बाइक, मास्टर चाबी और विभिन्न जनपदों और राज्यों के रजिस्ट्रेशन नंबर की प्लेटें बरामद हुई हैं।
विज्ञापन

अमांपुर तिराहे पर कोतवाली प्रभारी राजवीर सिरोही वाहन चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर उन्होंने रात में चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार दो लोगों को रोककर उनसे दस्तावेज मांगे और पूछताछ की। दोनों ही संदिग्ध दिखने पर उसने गहनता से पूछताछ की गई। इस दौरान पता चला कि रोकी गई बाइक की चोरी का मामला पूर्व में कासगंज कोतवाली में दर्ज करवाया गया था।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और फिर कड़ी पूछताछ की। एक वाहन चोर ने अपना नाम हरपाल पुत्र जय प्रकाश निवासी बाहपुर थाना सहावर और दूसरे आकाश पुत्र दाताराम निवासी हनौता कोतवाली कासगंज बताया। चोरों ने बताया कि वे कासगंज के अलावा आसपास के जिलों में वाहन चोरी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य राज्यों में भी वे चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। आरोपियों की निशानदेही पर वाहन चोर हरपाल के घर से नौ अन्य चोरी की बाइक बरामद की गईं। एएसपी आदित्य वर्मा ने वाहन चोरों से पूछताछ के बाद कोतवाली पुलिस को निर्देशित कर जेल भिजवाया।
कई मामले हैं दर्ज
वाहन चोरों का आपराधिक इतिहास लंबा है। हरपाल के खिलाफ कासगंज कोतवाली में पांच, सहावर थाने में तीन, पूर्वी दिल्ली के मंडावली थाने में दो और नोएडा के थाना सेक्टर 39 में एक बाइक चोरी का मामला दर्ज है। इसके अलावा आकाश के खिलाफ कासगंज कोतवाली में दो, पूर्वी दिल्ली के मंडावली थाने में दो और नोएडा में एक मुकदमा दर्ज है।

- वाहन चोरों का यह अंतरराज्यीय गैंग है। कासगंज कोतवाली पुलिस ने इस गैंग का पर्दाफाश कर दिया है। गहनता से पूछताछ के बाद वाहन चोरों को जेल भिजवाया है- आदित्य वर्मा, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed