फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chock drains

नालियां चोक, यमुना ब्रिज में गलियों में भरा पानी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 08:37 PM IST
विज्ञापन
chock drains
अमर उजाला ब्यूरो आगरा। मानसून से पहले छिटपुट बारिश में ही शहर में अधिकांश जगहों पर जलभराव हो गया। नगर निगम ने नाले और नालियों की सफाई का दावा किया लेकिन सारे दावे फेल हो गए। यमुना पार जमुना ब्रिज घाट के पास मौजूद पेच की गली में बुधवार की थोड़ी देर की बारिश में पानी भर गया। गलियों में से होकर निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो गया। दरअसल गलियों में नालियों की सफाई हुई ही नहीं। कई महीनों से नालियां सिल्ट और कूड़े से भरी पड़ी है। सफाई ना होने के कारण पानी नाले में पहुंचा ही नहीं और गलियों में भर गया। कई घरों के अंदर भी पानी भर गया। क्षेत्रीय निवासी दिलीप पाठक ने बताया बारिश के बाद जलभराव हुआ है। बड़े नाले की सफाई जब तक नहीं होगी तब तक नालियों का पानी नहीं जाएगा। नाले ऊपर तक भरे हैं जिसके कारण नाली का पानी उल्टा लौटकर गलियों में भरता है। कन्हैया के मुताबिक यहां हमें इस समस्या का स्थाई समाधान दिलवाया जाए अन्यथा हम लोग मजबूर होकर नगर निगम पर आंदोलन करेंगे। क्षेत्रीय निवासियों गौरव अग्निहोत्री, सुभाष शर्मा, नीरज गोयल, वीरेंद्र सिंह, इंदर, जानकी प्रसाद, शिव शंकर, उमा शंकर, शमशाद आदि लोगों ने जलभराव से निजात दिलाने की मांग की है। ----------------------------------- ---जैन मंदिर, सेंट्रल पार्क पर साफ किया नाला--- आगरा। आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 7 में जैन मंदिर के सामने व सेंट्रल पार्क रोड पर नगर निगम की टीम ने जेसीबी मशीन लगाकर नालों की तली झाड़ सफाई की। डॉक्टर पार्थसारथी शर्मा व क्षेत्रीय पार्षद सुषमा जैन ने सेनेटरी इंस्पेक्टर संजीव यादव व सफाई नायक अजय कुमार के साथ नाले की तली झाड़ सफाई का कार्य भी देखा। पार्षद सुषमा जैन ने जल निकासी के सुझाव दिए। आवास विकास कॉलोनी में महापौर नवीन जैन ने नालों में गंदगी पड़ी देखकर नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद बुधवार को नालों की सफाई कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed