फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CHO could not measure BP

स्वास्थ्य मेले में बिना सेल के ग्लूकोमीटर का इश्तेमाल कर रहा था एलटी

Sun, 19 Jun 2022 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
CHO could not measure BP
मैनपुरी। ज्वाइंट डायरेक्टर (बरेली मंडल) डॉ. गिरीश चंद गोगाई ने रविवार को पीएचसी परोंख पर लगे स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया। यहां एलटी बिना सेल के ग्लोकोमीटर का प्रयोग कर रहा था, सीएचओ जेडी का बीपी नहीं नाप सके। दोनों को जेडी ने फटकार लगाई। जेडी ने जिले में अन्य स्थानों पर लगे मेला, सीएचसी, अस्पताल आदि का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. पीपी सिंह के साथ परौंख के मेला में एलटी जितेंद्र कुमार के पास मौजूद ग्लूकोमीटर को जेडी ने चेक किया तो पता चला उसमें सेल और स्ट्रिप ही नहीं है। जेडी ने फटकार लगाते हुए कहा कि जांच के नाम पर लोगों को मूर्ख बनाया जा रहा है। एलटी के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) अनुपम कुमार से बीपी जांचने के लिए कहा तो वह भी सही तरीके से बीपी की जांच नहीं कर सका। जेडी ने नाराजगी जताते हुए डॉक्टर छुटकी यादव को स्टाफ को प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पीएचसी सहादतपुर पर लगे मेले में निरीक्षण के दौरान एएनएम द्वारा एएमसी चेकअप किया जा रहा था। आयुर्वेद का स्टॉल लगा था। सीएचसी कुरावली में इमरजेंसी, वार्ड, लेवर रूम आदि का निरीक्षण किया। मेडिकोलीगल जांच, पोस्टमार्टम आदि के तरीके डॉ. मुनींद्र सिंह चौहान एमएस तथा डा.ॅ अब्दुल कादिर एमओ को समझाए। जिला महिला अस्पताल और जिला चिकित्सालय में फायर सेफ्टी का निरीक्षण किया। एल-2 कोविड अस्पताल में मॉक ड्रिल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed