{"_id":"60a13a24b91b7e20c4076dc1","slug":"chinese-manjha-cuts-bike-rider-s-neck-died-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: मथुरा में चाइनीज मांझा से बाइक सवार की गर्दन कटी, मौत से परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: मथुरा में चाइनीज मांझा से बाइक सवार की गर्दन कटी, मौत से परिवार में मचा कोहराम
Mon, 17 May 2021 12:08 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 17 May 2021 12:08 AM IST
सार
कोसीकलां में खुलेआम बिक रहा है चाइनीज मांझा, बाइक में पेट्रोल भराने जा रहा था युवक, मांझे में गर्दन फंसने से हुआ हादसा
विज्ञापन
मांझे से हुई मौत: आबिद का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बठैन गेट फ्लाईओवर पर बाइक सवार युवक की गर्दन में चाइनीज मांझा उलझने से मौत हो गई। युवक बाइक में पेट्रोल भरवाने जा रहा था। दिल्ली गेट निवासी आबिद (20) पुत्र असलम रविवार की शाम करीब 6:30 बजे बाइक में पेट्रोल भरवाने पंप पर जा रहा था।
विज्ञापन
मांझा आबिद की गर्दन में फंस गया
रास्ते में जैसी ही उसकी बाइक बठैन गेट फ्लाईओवर के समीप पहुंची तो चलती बाइक पर अचानक से मांझा आबिद की गर्दन में फंस गया, जिससे आबिद की गर्दन कट गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आबिद ने जब मजा हाथ से पकड़ कर खुद को बचाने का प्रयास किया तो उसका हाथ भी कट गया। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने युवक को समीप के नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
खुलेआम बिक रहा है चाइनीज मांझा
कोसी एवं आसपास के इलाकों में चाइनीज मांझे की धड़ल्ले से बिक्री हो रही है। बता दें कि चाइनीज मांझे से गाजियाबाद, बरेली, मुरादाबाद आदि जगह हादसे हो चुके हैं। हैरत की बात यह है कि प्रशासन ने इसकी बिक्री रुकवाने की दिशा में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
चाइनीज मांझे में होता है प्लास्टिक
कारोबारी बताते हैं कि चाइनीज मांझे में प्लास्टिक होता है। इस वजह से यह आसानी से टूटता नहीं है। इसमें धार भी होती है। बाजार में मिलने वाले सभी मांझे घातक होते हैं, लेकिन इनमें चाइनीज मांझा सबसे खतरनाक होता है। करीब छह साल से भारत में यह बिक रहा है।
ये भी पढ़ें- मथुरा में कोरोना: संक्रमण से दो मरीजों की मौत, 50 नए पॉजिटिव मिले, सक्रिय केस 2326, यहां मिले नए संक्रमित
ये भी पढ़ें- कारोबारी से 43 लाख रुपये हड़पने का मामला : वाणिज्य कर अधिकारी भूमिगत, तलाश कर रही पुलिस