{"_id":"66e7a94bcf151e79390942e9","slug":"chilli-paneer-looted-from-swiggy-worker-on-the-highway-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: स्विगी कर्मी से हाईवे पर लूटा चिली पनीर, पुलिस ने खोज निकाला लुटेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: स्विगी कर्मी से हाईवे पर लूटा चिली पनीर, पुलिस ने खोज निकाला लुटेरा
Mon, 16 Sep 2024 09:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 16 Sep 2024 09:13 AM IST
सार
आगरा में स्वगी कर्मचारी से लुटेरों ने चिली पनीर लूट लिया। पीड़ित की सूचना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना सिकंदरा के रुनकता में दुबे पेट्रोल पंप के सामने हाईवे पर दो बदमाशों ने स्विगी कर्मचारी से चिली पनीर लूट लिया। कर्मचारी के मोबाइल फोन और रुपये भी ले गए। शिकायत होने पर पुलिस ने जांच अभियान चलाया और दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
बरहन के ग्राम सेहवट निवासी मनीष कुमार ने बताया कि वह स्विगी कंपनी में डिलीवरी पार्टनर हैं। 13 सितंबर को रात में हाईवे पर ऑर्डर पर खाना देने आया था। दो बदमाशों ने तमंचे दिखाकर बाइक, नकदी, फोन और चिली पनीर लूट ली। थाना प्रभारी ने बताया कि लुटेरों ने अपना नाम नितेश निवासी ग्राम बांसुरी थाना बांसुरी जनपद बलिया और राहुल निवासी ओल्ड फरीदाबाद बताया है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।