Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chill increased After rain weather Mumbai flight arrived 30 minutes late

Weather News: बारिश के बाद ठिठुरन बढ़ी, छाया रहेगा कोहरा; 30 मिनट देरी से आई मुंबई फ्लाइट

Fri, 17 Jan 2025 11:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Jan 2025 11:42 AM IST
सार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अगले दो दिन घना कोहरा छा सकता है। हालांकि दोपहर के समय धूप निकलने से राहत मिलेगी। 
 

विज्ञापन
chill increased After rain weather Mumbai flight arrived 30 minutes late
कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में बुधवार रात से बृहस्पतिवार सुबह तक रुक-रुक कर हुई बारिश ने ठिठुरन भरी सर्दी का अहसास कराया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में आंशिक वृद्धि हुई लेकिन गलन से निजात नहीं मिली। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अगले दो दिन घना कोहरा छा सकता है।
विज्ञापन


मौसम का मिजाज 15 जनवरी को अचानक बदल गया। शहर में बादल, बारिश और कोहरे ने सर्दी की तीव्रता को बढ़ा दिया है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। इसके बाद भी अधिकतम तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री नीचे रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा जो बुधवार के मुकाबले 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान भी सामान्य से करीब ढाई डिग्री कम रहा। इधर, अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर मात्र 4.4 डिग्री सेल्सियस रहने, दिन में सर्द हवा चलने और धूप में गर्मी न होने के कारण शहरवासी दिनभर ठिठुरते रहे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार सोमवार से सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोहरे के कारण 30 मिनट देरी से आई मुंबई फ्लाइट
घने कोहरे का असर बुधवार को रेल के साथ हवाई यातायात पर भी पड़ा। मुंबई से आगरा आने वाली फ्लाइट संख्या 6 ई-5338 आधा घंटा देरी से आई। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट ने मुंबई से ही देरी से उड़ान भरी थी। यह फ्लाइट आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर दोपहर 2:55 बजे पहुंची। यहां से दोपहर 3:20 बजे उड़ान भरने के बाद यह मुंबई एयरपोर्ट पर 5:25 बजे पहुंची, जबकि इसका तय समय 5 बजे का है। बुधवार को आगरा एयरपोर्ट पर तीन शहरों से उड़ानें आई। अहमदाबाद और हैदराबाद की उड़ानें समय पर पहुंचीं। मुंबई की फ्लाइट 30 मिनट की देरी से आने के कारण अहमदाबाद और हैदराबाद उड़ान के यात्रियों को अर्जुन नगर गेट से लाने के प्रबंधन पर असर पड़ा। अर्जुन नगर गेट पर ई-बसों के जरिए एयरफोर्स स्टेशन में बने खेरिया एयरपोर्ट तक यात्रियों को आने और जाने में समय लगा।

अहमदाबाद की उड़ान हो गई हिट
मकर संक्रांति पर शुरू हुई अहमदाबाद से आगरा के बीच इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट तीसरे दिन भी लगभग फुल रही। 78 सीटर एटीआर विमान में अहमदाबाद से 60 यात्री आगरा आए, जबकि 66 यात्री आगरा से अहमदाबाद के लिए रवाना हुए।


दिव्यांगों ने कार से जाने की मांग की
एयरफोर्स स्टेशन आगरा की सुरक्षा बंदिशों के बीच दिव्यांग यात्रियों ने एयरपोर्ट तक कार या टैक्सी से पहुंचाने की मांग की है। दिव्यांग यात्री सुरेश चंद्र ने कहा कि अर्जुन नगर गेट तक बेटा अपनी कार से छोड़ गया, पर यहां बस में बैठकर एयरपोर्ट के गेट तक जाना पड़ा है। बस में चढ़ना-उतरना उन जैसे यात्रियों के लिए बेहद कठिन है। दिव्यांग यात्रियों को तो कार से जाने की अनुमति दी जाए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed