फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Children vaccinated against diphtheria were given protective shields.

Agra News: डिप्थीरिया का टीका लगा बच्चों को पहनाया सुरक्षा कवच

Tue, 07 Nov 2023 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 07 Nov 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Children vaccinated against diphtheria were given protective shields.
डिप्थीरिया का टीका लगा बच्चों को पहनाया सुरक्षा कवच
विज्ञापन

10 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से करहल रोड स्थित ब्लूमिंग बड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल और भोगांव के भारतीय इंटर कॉलेज भैंसरोली में मंगलवार को डिप्थीरिया टीकाकरण किया गया। कक्षा एक, पांच और 10 के बच्चों को टीकाकरण के साथ ही बीमारियों से बचाव की जानकारियां दी गईं।

एएनएम सुधा देवी ने बताया कि डिप्थीरिया का टीका तीन प्रकार की बीमारियों से निजात दिलाता है। यह टीका डिप्थीरिया के साथ ही टिटनेस और हूपिंग कफ की रोकथाम के लिए किया जाता है। एएनएम द्वारा विद्यालय में कक्षा प्रथम के 5 से 7 साल के बच्चों और कक्षा 5 के 10 से 16 साल के बच्चों को टीका लगाया।
विज्ञापन


विद्यालय के निदेशक राघव पचौरी ने ने कहा कि जब शरीर स्वस्थ होगा तभी बच्चा सही ढंग से पढ़ाई कर सकता है। स्वास्थ्य विभाग बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए इस प्रकार के टीकाकरण करा रहा है यह अच्छी बात है। सभी को इस प्रकार के कार्यक्रमों में सहयोग करना चाहिए। रचना पांडेय ने कहा कि जिन बच्चों को पूर्व में डिप्थीरिया का टीका नहीं लगा है वे जरूर ही स्वास्थ्य विभाग के शिविरों में पहुंचकर टीकाकरण कराए। शिविर के दौरान विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। भारतीय इंटर कॉलेज भैंसरोली में प्रधानाचार्य उपदेश यादव की देखरेख में बच्चों को डिप्थीरिया का टीका लगाया गया। यहां कक्षा 10 के बच्चों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed