फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Children's primary education should be strengthened: Governor

बच्चों की प्राथमिक शिक्षा पर मजबूत होनी चाहिए- राज्यपाल

Wed, 01 Sep 2021 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Children's primary education should be strengthened: Governor
कासगंज। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि बच्चों की प्राथमिक शिक्षा मजबूत होनी चाहिए। उसी के आधार पर उनका भविष्य निर्भर करता है। कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा कृषकों की आय बढ़ाने के लिए कृषि उत्पादों के रखरखाव हेतु योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिसका किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। सरकारी योजनाओं का किसान लाभ उठाएं और आगे बढ़ने का प्रयास करें। अपने मन से पिछड़ेपन की भावना निकाल दें। केंद्र व राज्य सरकार आपके साथ है।
विज्ञापन

राज्यपाल बुधवार को कलक्ट्रेट के रुद्राक्ष सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा कर रहीं थीं। उन्होंने टीबी रोग से ग्रसित बच्चों की जानकारी ली और सांसद, विधायक एवं डिग्री कॉलेज के प्राचार्यों से आह्वान किया कि वे टीबी से ग्रसित बच्चों को गोद लें। यह प्रक्रिया जनपद को टीबी मुक्त करने तक लागू रखें। टीबी की बीमारी नन्हे-मुन्ने बच्चों के जीवन को बर्बाद कर देती है। ऐसे बच्चों के लिए सरकार द्वारा प्रतिमाह पांच सौ रुपये दिए जाते हैं, इनका सदुपयोग हो।
विज्ञापन

राज्यपाल ने जिले में शिक्षा, पर्यावरण व अन्य क्षेत्रों में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय के फर्नीचर आदि में विभिन्न रंगों का प्रयोग किया जाए। जिस पर फल, फूल, सब्जी के स्टीकर चिपकाए जाएं। कहा कि दरियावगंज झील को अपराध मुक्त बनाकर पिकनिक स्पॉट बनाना अच्छा कार्य है। राज्यपाल ने राशि के अनुसार पौधे रोपने और पंचतंत्र का निर्माण कराने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया कि जिले में 63 टीबी ग्रसित बच्चों को अधिकारियों ने गोद लिया है। जिले में पर्यावरण के लिए अच्छे कार्य हुए हैं। इनमें गंगावन, भागीरथी वन, बूढ़ी गंगा का जीर्णोद्घार प्रमुख हैं। जिले में स्टेडियम का निर्माण किया गया है। इस दौरान एक जनपद-एक उत्पाद योजना के लाभार्थियों को टूल किट वितरित की गईं।
परिजात का पौधा रोपा
राज्यपाल ने कलक्ट्रेट परिसर में परिजात का पौधा रोपा एवं हॉल में लगाई गई ग्रामोद्योग जैविक खेती व अन्य विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण करके उत्पादों के बारे में जानकारी ली।

यह रहे मौजूद
इस दौरान विधायक (सदर) देवेंद्र सिंह राजपूत, विधायक (पटियाली) ममतेश शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, जिलाध्यक्ष भाजपा केपी सिंह सोलंकी, मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, अपर जिलाधिकारी एके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed