फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Children deprived of deworming medicine

Agra News: क्रमि नाशक दवा खाने से वंचित रह गए बच्चे

Fri, 02 Feb 2024 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 02 Feb 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Children deprived of deworming medicine
कासगंज। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की लापरवाही से बच्चे दवा खाने से वंचित रह गए। डीपीओ के निरीक्षण में बंद मिले 12 केंद्रों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किया है। पेट में होने वाले कीड़े बच्चों की सेहत पर बुरा असर डालते हैं। बच्चों को पेट में होने वाले कीड़ों से बचाने के लिए कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाता है। स्वास्थ्य विभाग ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर पूरे जिले में बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाने का अभियान चलाया। इस अभियान के तहत सभी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों पर दवा खिलाने की व्यवस्था की गई। अभियान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की लापरवाही देखने को मिली। कार्यकर्ताओं ने केंद्रों को नहीं खोला। अभियान के तहत डीपीओ सुशीला ने 20 केंद्रों का निरीक्षण किया। इनमें 12 केंद्र बंद मिले। इन केंद्रों से जुड़े बच्चे अभियान के दिन दवा खाने से वंचित रह गए। सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि अभियान के तहत पांच फरवरी को मापअप राउंड चलेगा। जो बच्चे अभियान के दिन दवा खाने से वंचित रह गए हैं उनको कृमि नाशक दवा खिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed