{"_id":"610b87748ebc3e88e96eb4d7","slug":"children-broke-piggy-bank-for-rain-water-harvesting-system-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पानी सहेजने की पहलः आगरा में बच्चों ने तोड़ी गुल्लक, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के लिए जुटाए 12 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी सहेजने की पहलः आगरा में बच्चों ने तोड़ी गुल्लक, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के लिए जुटाए 12 हजार रुपये
Thu, 05 Aug 2021 12:13 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:13 PM IST
सार
आवास विकास कॉलोनी के पांच बच्चों ने अपनी गुल्लक तोड़कर पानी बचाने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनवाने की शुरुआत की है।
विज्ञापन
बच्चों ने तोड़ी अपनी गुल्लक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में पानी सहेजने के लिए आवास विकास कॉलोनी के पांच बच्चों ने एक अनोखी पहल शुरू की है। इन बच्चों ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनवाने के लिए अपनी गुल्लक तोड़ दी। इन बच्चों का कहना है कि पानी की बचत इस दौर की अहम जरूरतों में से एक है।
विज्ञापन
आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-9 में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने की बच्चों की इस पहल में कॉलोनी के लोग भी साथ दे रहे हैं। जीडी गोयंका में पढ़ने वाली 16 साल की आयशा शर्मा, 10 साल की अविका शर्मा, सेंट पॉल्स इंटर कालेज में पढ़ने वाली 13 साल की देवीना कत्याल, ग्लोबल स्कूल में पढ़ने वाली आठ साल की दिव्यांशी बजाज और गायत्री पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली आठ साल की ऋद्धि सिंह ने कॉलोनी में रेन वॉटर हॉर्वेस्टिंग सिस्टम बनवाने के लिए अपनी गुल्लक से 12000 हजार रुपये जल संचयन के लिए देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
पानी सहेजने के महत्व को समझने के बाद अपने अभिभावकों की सहमति पर उन्होंने मिलकर गुल्लक में जमा अपनी पूंजी को जल संचयन के लिए देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
'कम पड़ रही धनराशि को कॉलोनी के लोग करेंगे पूरी'
आवास विकास कॉलोनी की ऋतु शर्मा ने कहा कि बच्चों की इस पहल में वह उनके साथ हैं। कम पड़ रही धनराशि को कॉलोनी के लोग पूरा करेंगे। पानी सहेजने के लिए बुधवार से काम शुरू होगा।
'लोगों को जागरूक कर बनवाऊंगी सिस्टम'
सेंट पॉल्स स्कूल की छात्रा देवीना कत्याल ने कहा कि मैंने स्कूल की पढ़ाई के दौरान पानी सहेजने के महत्व को जाना। मैंने फैसला लिया कि अपनी कॉलोनी में सभी लोगों को जागरूक कर रेन हॉर्वेस्टिंग सिस्टम बनवाऊंगी।
'पानी का हमारे जीवन में अहम महत्व'
जीडी गोयंका स्कूल की छात्रा आयशा शर्मा ने कहा कि जल का हमारे जीवन में अहम महत्व है। यह हमने पढ़ाई के साथ अपने माता-पिता से भी सीखा है। इसलिए हम बच्चों ने पानी सहेजने का निर्णय लिया है।