{"_id":"69e3f98677144d2a64027b07","slug":"children-are-suffering-due-to-the-fire-raining-from-the-sky-agra-news-c-25-1-agr1008-1038879-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आसमान से बरस रही ‘आग’ से नौनिहाल बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आसमान से बरस रही ‘आग’ से नौनिहाल बेहाल
Sun, 19 Apr 2026 03:07 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 19 Apr 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
फोटो 2 इरादतनगर तेज धूप और गर्मी से बेहाल नौनिहाल* तेज धूप और तपती दोपहरी में निकलने को मजबूर
इरादतनगर। ताजनगरी के ग्रामीण इलाकों में सूरज के तीखे तेवर नौनिहालों की सेहत पर भारी पड़ रहे हैं। आसमान से बरसती आग और 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुँचते पारे के बीच परिषदीय विद्यालयों के बच्चे भीषण लू की लपटों में घर जाने को मजबूर हैं। सुविधाओं के अभाव और चिलचिलाती धूप के कारण बच्चों के बीमार होने का खतरा बढ़ गया है, जिसे लेकर अब अभिभावकों और शिक्षकों ने प्रशासन से विद्यालय समय में परिवर्तन की गुहार लगाई है।
मौसम विभाग ने भी गर्मी और अधिक बढ़ने की एडवायजरी जारी की है। ऐसे में लोग घरों से निकलने में कतरा रहे है वहीं गांव देहात क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब नौनिहाल जिनके पास आज के आधुनिक युग में सुविधाओं का अभाव है किसी के पास पैरों में चप्पल नही है तो किसी के पास अन्य जरूरी संसाधन नही है। परिषदीय विद्यालयों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक होने की वजह से परिषदीय विद्यालयों के बच्चे आग उगलती धूप और गर्मी के समय तपती दोपहरी में छुट्टी के बाद घर जाने को मजबूर होते है। ज्यादातर स्कूल गांव से दूर है होने की वजह से बच्चों को घर तक एक दो किलोमीटर गर्मी में पैदल चलकर आना जाना पड़ता है, जिससे बच्चों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। ग्रामीण बनवारी लाल, मुकेश कुमार, राजेश आदि ने शासन प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालय की छुट्टी का समय दोपहर 12 बजे तक करने की मांग की है।