फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Child Trafficking Racket Exposed: Sisters Arrested Mother Mysteriously Missing

बच्चा चोर गिरोह: सगी बहनों के गिरफ्तार होने के बाद मां की तलाश, दिल्ली पुलिस फिर आएगी!

Thu, 11 Sep 2025 07:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 11 Sep 2025 07:51 AM IST
सार

बच्चा चोर गिरोह में शामिल दो सगी बहनों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस गिरफ्तारी के बाद उनकी मां लापता है। उसकी भी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Child Trafficking Racket Exposed: Sisters Arrested Mother Mysteriously Missing
सगी बहनों का घर - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली पुलिस एक बार फिर बच्चा चोरी गिरोह की पड़ताल के लिए आ सकती है। स्थानीय पुलिस भी सक्रिय है। गिरोह में और कितने लोग हैं, यह पता किया जा रहा है। शाहदरा की रहने वाली दो बहनें भी पकड़ी गई थीं। उनके घर पर ताला बंद है।
विज्ञापन


पुलिस को जानकारी मिली है कि दोनों अपनी मां के साथ मरीजों को देखने का कार्य करती थीं। प्रसव भी कराती थीं। उधर, फतेहाबाद के डाॅक्टर कमलेश के बारे में भी जानकारी की जा रही है। उसके हाॅस्पिटल पर पूर्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील लगा दी थी।
विज्ञापन


 

दिल्ली से अगवा बच्चे को पिनाहट क्षेत्र के नयापुरा का हलवाई वीरभान आगरा लाया था। दिल्ली पुलिस ने दबिश देकर हलवाई सहित कई लोगों को पकड़ा था। इसमें फतेहाबाद के केके हाॅस्पिटल का संचालक कमलेश भी शामिल था। वह भी बच्चा चोरी करने वाले गिरोह में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। इसके लिए जानकारी जुटाई जा रही है। मोबाइल की काॅल डिटेल खंगाली जा रही है। व्हाट्सएप चैट भी देखी जा रही है।

 

मां भी हो गई लापता
राज नगर, शाहदरा निवासी कृष्णा और प्रीति को बच्चा चोरी के मामले में दिल्ली पुलिस ने पकड़ा है। कृष्णा बीएएमएस कर चुकी है, जबकि प्रीति पढ़ाई कर रही है। उनकी मां बेबी भी एक हॉस्पिटल में नर्स का कार्य कर रही थीं। उन्होंने बेटी को भी हाॅस्पिटल में जोड़ लिया। बेटियों के पकड़े जाने के बाद से मां लापता हो गई है। पुलिस टीम उनके बारे में जानकारी जुटा रही है।

 
विज्ञापन

जरूरत पर लगाई जाएंगी टीमें
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि फिलहाल दिल्ली पुलिस की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। अगर उनकी ओर से संपर्क किया जाता है तो पड़ताल की जाएगी। आगरा में सक्रिय गिरोह की धरपकड़ के लिए टीमों को लगाया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed