{"_id":"5a7482c14f1c1bf17b8b507b","slug":"child-killed-in-road-accident-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुराः मां की गोद से छूटकर टेंपो के नीचे आ गई मासूम, हुई दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः मां की गोद से छूटकर टेंपो के नीचे आ गई मासूम, हुई दर्दनाक मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 02 Feb 2018 09:06 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रसत टेंपो
- फोटो : अमर उजाला
बलदेव के अवैरनी-जुगसना मार्ग पर शुक्रवार को गड्ढे से अनियंत्रित होकर टेंपो पलट गया। टेंपो के नीचे दबकर तीन माह की बच्ची की मौत हो गई, जबकि एक बालक समेत पांच लोग घायल हो गए।
एक ही परिवार के यह सभी लोग जैंत के गांव भरतिया से बलदेव के गांव ब्यौंही में रिश्तेदार के विवाह समारोह में भाग लेने जा रहे थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
जैंत के गांव भरतिया निवासी ममता पत्नी लाल सिंह की बहन की लड़की की शादी बलदेव के गांव ब्यौंही में थी। दोपहर को टेंपो में सवार होकर परिवार के लोग निकले थे। टेंपो को ममता का बेटा बबलू चला रहा था।

Trending Videos
शनिवार की दोपहर डेढ़ बजे टेंपो बलदेव के जुगसना-अवैरनी मार्ग पर पहुंचा तो गड्ढे में पहिया आने से अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार टेंपो चालक बबलू के मामा प्रमोद की तीन माह की बेटी कीर्ति की टेंपो के नीचे दबकर मौत हो गई।
इसके अलावा चालक बबलू की मां ममता, मामा प्रमोद, मामी मोना और छोटा भाई सुमित घायल हो गए। सूचना पर पहुंची बलदेव पुलिस ने सभी को अस्पताल भिजवाया।
इसके अलावा चालक बबलू की मां ममता, मामा प्रमोद, मामी मोना और छोटा भाई सुमित घायल हो गए। सूचना पर पहुंची बलदेव पुलिस ने सभी को अस्पताल भिजवाया।