फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Child dies due to electric shock in wire near electric pole

Agra News: विद्युत पोल के निकट लगे तार में उतरा करंट, बालक की मौत

Sun, 12 May 2024 02:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 12 May 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Child dies due to electric shock in wire near electric pole
गंजडुंडवारा। क्षेत्र के ग्राम सुजावलपुर में विद्युत पोल के समीप लगे तार में करंट आ गया। जिसकी चपेट में आने से एक बालक की मौत हो गई। मामले में बालक के चाचा ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है। घटना उस समय हुई जब खेलते समय गेंद उठाने के लिए बालक पोल के पास पहुंचा था।गांव निवासी विकास अली का पुत्र साजिद (12) मस्जिद के पास खेल रहा था। उसकी गेंद विद्युत पोल के समीप पहुंच गई। वह गेंद लेने के लिए वहां पहुंचा। विद्युत पोल से लगे हुए तार में करंट आ रहा था। उसे इसकी जानकारी नहीं थी। साजिद तार की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। गेंद खेल रहे अन्य बच्चों ने घटना की जानकारी परिजन व ग्रामीणों को दी। जानकारी पाकरक सभी लोग मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीकों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पूर्व प्रधान वसीम ने बताया कि लगभग 10 दिन पूर्व भी दो महिलाओं से इससे करंट लग चुका है। मामले में साजिद के चाचा नजीर अहमद ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed