फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   child dies after falling into pit filled with rainwater in mainpuri

मैनपुरी: पानी से भरे गड्ढे में गिरे तीन बच्चे, एक की मौत, दो गंभीर हालत में सैफई रेफर

Sat, 11 Jul 2020 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 Jul 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
child dies after falling into pit filled with rainwater in mainpuri
कृष्णा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी जिले के गांव गढ़िया जैनपुर में शुक्रवार की सुबह खेतों की ओर जा रहे तीन बच्चे पानी से भरे गड्ढे में गिर गए। इनमें एक बच्चे की डूबकर मौत हो गई। जबकि दो बच्चों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई भेजा गया।
विज्ञापन

 
गांव गढ़िया जैन में शुक्रवार की सुबह तीन बच्चे घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में खेल रहे थे। तभी तीनों पास ही जेसीबी से खोदे गए पानी से भरे गड्ढे में गिर गए। जानकारी पर जब तक ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकाला, तब तक एक बालक की मौत हो गई। बालिका सहित दो बच्चों का इलाज सैफई में चल रहा है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया जैन निवासी बलवीर सिंह का 11 वर्षीय नाती कृष्णा शुक्रवार की सुबह करीब 8:30 बजे घर से करीब दो सौ मीटर दूर स्थित खेत में खेलने गया था। उसके साथ गांव निवासी अरविंद कुशवाह का आठ वर्षीय पुत्र नैतिक और संत कुमार कुशवाह की 11 वर्षीय पुत्री अंजली भी साथ खेल रहे थे। इसी बीच पैर फिसलने से तीनों नेशनल हाईवे निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में जा गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश होने के कारण गड्ढे में पानी थी। बच्चों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला लेकिन उसमें कृष्णा की मौत हो गई। सूचना पर एसडीएम सदर रजनीकांत, प्रभारी निरीक्षक देवेंद्रनाथ मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंचे। नैतिक और अंजली को मेडिकल कॉलेज सैफई भिजवाया। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 

दादा-दादी के पास रहता था कृष्णा
कक्षा पांच का छात्र 11 वर्षीय कृष्णा की जिंदगी कुछ हद तक अपने नाम के अनुरूप ही थी। दरअसल करीब नौ वर्ष पूर्व माता-पिता उसे दादा बलवीर की गोद में छोड़कर दिल्ली चले गए थे। तब से कभी भी वापस मुड़कर कृष्णा की ओर नहीं देखा। कृष्णा को जन्म तो मां ने दिया, लेकिन लालन-पालन दादा-दादी ने किया। उसकी मौत से वृद्ध दंपती बेहद दुखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed