फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chiefs appeal, government should take care of the roads

Agra News: प्रधानों की गुहार, सड़कों की सुध लो सरकार

Sat, 31 Aug 2024 02:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 31 Aug 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Chiefs appeal, government should take care of the roads
सोरोंजी। विकास खंड के छह ग्रामों के प्रधानों ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम से मिलकर उन्हें अपने गांवों की खराब सड़कों की स्थिति से अवगत कराया। साथ ही जर्जर सड़कों से ग्रामीणों को होने वाली दिक्कत के बारे में भी बताया और उनके जल्द से जल्द निर्माण करवाने की मांग की। जिलाधिकारी ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि सड़कों की समस्या का जल्द से जल्द निस्तारण करवाया जाएगा। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष व ग्राम वनूपुर पुख्ता के प्रधान ज्वाली सिंह के नेतृत्व में मलिकपुर, मिर्जापुर, जरैथा, बसंतनगर, नगला भम्मी के ग्राम प्रधान जिलाधिकारी मेधा रूपम से मिले। प्रधानों ने उन्हें बताया कि लगभग तीन वर्ष से बदरिया से वनूपुर पुख्ता ग्राम को जाने वाली सात किमी लंबी सड़क खराब पड़ी है। जगह-जगह गहरे गड्ढे तो कहीं कटी हुई है। जलभराव व दलदल में बाइक सवार व टेंपो फंसते हैं। वहीं, गड्ढों में वाहनों के पलटने से उन पर सवार लोग चुटैल हो जाते हैं। यही जर्जर हाल सड़क आगे चलकर गंगा वन को जोड़ती है। इसी सात किमी के मार्ग पर नगला भम्मी, मिर्जापुर, जरैथा, मलिकपुर ग्राम पड़ते हैं। इन गांव को जाने वाली यह मुख्य सड़क तो खराब है ही साथ ही इन गांव की अंदर की सड़कें जल निगम द्वारा जल जीवन मिशन के तहत खोद कर छोड़ दी गई हैं। इससे ग्रामीणों, स्कूल कॉलेज आने जाने वाले विद्यार्थियों, किसानों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ता है। मनवीर प्रधान, अनुपम देवी प्रधान, देवकी प्रधान, किशनलाल प्रधान, नेकसू प्रधान ने जिलाधिकारी से मुख्य सड़क व गांवों के अंदर खुदी सड़कों को ठीक कराने की मांग की है। जिलाधिकारी ने प्रधानों को शीघ्र सड़कों की मरम्मत कराए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed