{"_id":"6828cd2905ae78996705d1c2","slug":"chief-ministers-program-extended-by-one-day-now-he-will-come-on-20-may-kasganj-news-c-175-1-kas1001-132043-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मुख्यमंत्री का कार्यक्रम एक दिन आगे बढ़ा, अब 20 मई को आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मुख्यमंत्री का कार्यक्रम एक दिन आगे बढ़ा, अब 20 मई को आएंगे
Sat, 17 May 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 17 May 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिले का दौरा अपरिहार्य कारणों से एक दिन के लिए टाल दिया गया है। अब वे 20 मई को जिले का दौरा करेंगे, जहां वे 724 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पिछले एक सप्ताह से तैयारियों में जुटा हुआ है। पहले उनके आगमन की तारीख 19 मई निर्धारित की गई थी, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कलेक्ट्रेट सभागार में एक बैठक आयोजित कर सभी विभागों के अधिकारियों को कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी और उन्हें समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोकार्पण और शिलान्यास से संबंधित सभी सूचनाओं को अपडेट रखने और बुकलेट तैयार करने के लिए भी कहा।
बैठक के बाद, जिलाधिकारी ने पुलिस लाइन में हेलीपैड निर्माण और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम राकेश पटेल, सीडीओ सचिन, सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल, एसडीएम संजीव सक्सेना, एसडीएम अंजली गंगवार, एसडीएम प्रदीप विमल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बताया, मुख्यमंत्री के आगमन के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। अब वे 20 मई को आएंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां तेजी से चल रही हैं।