फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chief minister yogi will come in firozabad

फिरोजाबाद में बोले CM योगी, आलू किसानों के लिए करेंगे बोर्ड का गठन, कांच उद्योग के बारे में कहा ये

Thu, 22 Mar 2018 10:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Thu, 22 Mar 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
chief minister yogi will come in firozabad
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को फिरोजाबाद पहुंचे। पुलिस लाइन परिसर में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में उन्होंने कहा कि सरकार आलू किसानों के लिए चिंचित है। 
विज्ञापन


यूपी सरकार आलू किसानों के लिए एक अलग से बोर्ड का गठन करेगी। उन्होंने फिरोजाबाद के कांच उद्योग के बारे में बोलते हुए कहा कि सरकार ब्रांडिंग करेगी। 

पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि अभी तक प्रदेश में उद्योग का कोई माहौल नहीं था। भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार जब से आई है। 

chief minister yogi will come in firozabad
मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में उद्योग का एक माहौल बना है। इन्वेस्टर यूपी में इंवेस्ट करना चाह रहे हैं। यह भाजपा सरकार की वजह से ही संभव हो सका है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की एक साल की उपलब्धियां गिनाई। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम आपके पास उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जनता के हित में किए गए विकास कार्य की रिपोर्ट लेकर आए हैं। 

योगी ने सुहागनगरी में 34 करोड़ 48 लाख के दो कार्यों का शिलान्यास और दो करोड़ 253 लाख की लागत के 17 कार्यों का लोकार्पण भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तय वक्त पर पहुंचे योगी

chief minister yogi will come in firozabad
सीएम योगी - फोटो : self
इससे पहले योगी आदित्यनाथ तय कार्यक्रम पर सुबह 11 बजे पुलिस लाइन पहुंचे। पुलिस लाइन परिसर में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन को संबोधित किया। 

यहां होने वाले सम्मेलन में बीस हजार लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किए जाने के साथ करोड़ों रुपये की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री का फिरोजाबाद में यह तीसरा दौरा था। इससे पूर्व नगर निकाय चुनाव प्रचार, दूसरी बार निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आ चुके हैं। मुख्यमंत्री का यह पहला सरकारी कार्यक्रम जिले में है। 

वहीं के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल के पास तीन एसएसपी, आठ सीओ, चार सौ से अधिक कांस्टेबल, पीएसी के साथ महिला पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed