{"_id":"638235b1297b0141fd182fc5","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-will-visit-agra-on-monday","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: मुख्यमंत्री जी, कब खत्म होगा इंतजार... ताजनगरी में अब तक न रबर डैम बना न सिविल एन्क्लेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: मुख्यमंत्री जी, कब खत्म होगा इंतजार... ताजनगरी में अब तक न रबर डैम बना न सिविल एन्क्लेव
Sun, 27 Nov 2022 06:30 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 27 Nov 2022 06:30 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को आगरा आ रहे हैं। वह यहां तारघर मैदान पर प्रबुद्धजनों को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे से ताजनगरी कई उम्मीदें लगाए बैठी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री जी, आगरा ने आपकी झोली भरी। एक बार नहीं, दो-दो बार। नौ विधायक दिए। दो सांसद। मेयर से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष तक। फिर भी आगरा को पांच साल से सिविल एन्क्लेव, रबर डैम, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, बैराज, हैलीपैड, आईटी व अन्य पार्कों का इंतजार है। दोबारा सरकार बनने के बाद दूसरी बार आगरा आ रहे हैं। शहर उम्मीद लगाए बैठा है कि इस बार उनका इंतजार खत्म हो जाए।
विज्ञापन
दो माह पहले अगस्त में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा आए थे तो मेट्रो ट्रेन के मॉडल का अनावरण किया था। हर घर तिरंगा लहराने की अपील की थी। दो महीने बाद फिर सोमवार को सूबे के मुखिया आगरा में प्रबुद्धजन सम्मेलन करेंगे। तारघर मैदान से विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के आंकड़े गिनाएंगे।
विज्ञापन
करोड़ों रुपये की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास होगा। लेकिन यमुना के आंसू नहीं पुछे। 2017 में पहली बार मुख्यमंत्री बनने पर यमुना किनारा भ्रमण किया था। तब यमुना को दिन बहुरने की आस जागी, जो पांच साल बाद भी अधूरी है। ताजमहल के पार्श्व में रबर डैम प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था, प्रोजेक्ट कागजों से बाहर नहीं निकल सका।
विज्ञापन
आगरा की ये मांगें हैं अधूरी
ताजमहल के पास मुगल म्यूजियम का नाम बदला। छत्रपति शिवाजी म्यूजियम रखा, लेकिन तीन साल में काम आगे नहीं बढ़ा। पर्यटन नगरी की अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी के लिए सिविल एन्क्लेव की घोषणा की। सिविल एन्क्लेव नहीं बना। इसके अलावा इनर रिंग रोड प्रोजेक्ट अधूरा पड़ा है। हैलीपेड नहीं बना। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की मांग अधूरी है।चुनाव में बैराज के नाम पर वोट मांगे गए थे, वह बैराज की जगह तक चिह्नित नहीं हो पाई। लैदर पार्क और आईटी पार्क का सपना अधूरा है। घोषणाएं करने के बाद प्रोजेक्ट धरातल पर दम तोड़ रहे हैं। इस बार आगरा की आवाज सुनिए। अधूरे कार्यों को पूरा करा दीजिए। आगरा को आपसे बहुत उम्मीदें हैं।