फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chief minister yogi adityanath will stay in vrindavan for five hours

वृंदावन कुंभ बैठक: तीर्थनगरी में 5 घंटे 10 मिनट रहेंगे मुख्यमंत्री, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी

Sat, 13 Feb 2021 01:24 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Feb 2021 01:24 PM IST
सार

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 14 फरवरी को वृंदावन आ रहे हैं, वह यहां 5 घंटा 10 मिनट रहेंगे। जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके मुताबिक मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे वृंदावन पहुंचने के बाद शाम 4 बजकर 10 मिनट पर लखनऊ के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
chief minister yogi adityanath will stay in vrindavan for five hours
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक से दो दिन पहले मुख्यमंत्री योगी वृंदावन आ रहे हैं। जिलाधिकारी नवनीत चहल ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह 11:10 बजे पवन हंस हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से सबसे पहले श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करने जाएंगे। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद वे स्वामी ज्ञानानंद महाराज के आश्रम पहुंचेंगे। इसके बाद पर्यटन सुविधा केंद्र पर संतों से मुलाकात करेंगे। 

विज्ञापन


इसी दौरान मुख्यमंत्री पर्यटन सुविधा केंद्र पर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बोर्ड में करीब 190 करोड़ रुपये की नवीन योजनाओं को स्वीकृति दी जानी है। करीब एक घंटे की इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी संत विजय कौशल के आश्रम जाएंगे। 
विज्ञापन


आश्रम से कुंभ मेला स्थल पर पहुंचकर मुख्यंत्री विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर जन संबोधन करेंगे। यहां विनोद बाबा से मुलाकात के बाद नवनिर्मित यमुना घाट पर यमुना की आरती करेंगे। शाम 4:10 बजे मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

- 11:00 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पवन हंस हेलीपैड पहुंचेंगे।
- 11:15  बजे विश्व प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन, पूजा-अर्चना करेंगे।  
- 11:35 बजे स्वामी ज्ञानानंद महाराज के आश्रम पहुंचेंगे  
- 12:15 बजे पर्यटन सुविधा केंद्र पर संतों से मुलाकात करेंगे।
- 01:10 बजे ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक में भाग लेंगे।
- 02:15 बजे संत विजय कौशल महाराज के आश्रम जाएंगे।
- 2:50 बजे मेला स्थल पर पहुंचेंगे, विकास योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण और संबोधन का कार्यक्रम।
- 03:45 बजे बाबा देवरहा यमुना घाट पर आरती करेंगे। 
- 04:10 बजे लखनऊ के लिए करेंगे प्रस्थान।
 

पत्तल पर भोजन करेंगे सीएम योगी

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम दोपहर में परिक्रमा मार्ग संत कॉलोनी स्थित श्रीकृष्ण कृपाधाम में भी है। यहां सुबह लगभग 11:30 बजे गीता मनीषी संत ज्ञानानंद महाराज से मुलाकात करेंगे। लगभग 45 मिनट का मुख्यमंत्री का कार्यक्रम श्रीकृष्ण कृपाधाम में रखा गया है। यहीं मुख्यमंत्री पत्तल पर भोजन भी करेंगे। इसके लिए मंदिर प्रबंधन ने दो प्रकार की पत्तलों का प्रबंध किया है। 

इसमें सुपारी पत्ता और केला के पत्तों को मिलाकर पत्तल और दोने तैयार किए हैं। वहीं, दूसरी पत्तल खासकर ओडिशा से मंगाई गई है। यह पत्तल ओडिशा पत्ते से बनाई गई है। इसे संगीता पत्तल के नाम से जाना जाता है। इस पत्तल को थाली की डिजाइन का बनाया गया है, मजबूती के लिए इसके नीचे मोटा पेपर भी लगाया गया है। वहीं दोने मंगाए गए हैं, वह केला और सुपारी के पत्ते से बने हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed