फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chief Minister Yogi Adityanath will inspects flood affected chambal region in Agra

UP: मुख्यमंत्री आज आएंगे आगरा...चंबल क्षेत्र का करेंगे हवाई दौरा, जनप्रतिनिधियों के साथ भी होगी बैठक

Tue, 05 Aug 2025 12:13 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 05 Aug 2025 12:13 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को आगरा आएंगे। मुख्यमंत्री को मंडल के कई जिलों की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करना था, लेकिन अब कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। चंबल क्षेत्र का हवाई दाैरा करने के बाद जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath will inspects flood affected chambal region in Agra
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को आगरा आएंगे। वह चंबल नदी व उसके आसपास के क्षेत्र का हवाई निरीक्षण कर बाढ़ के हालात का जायजा भी लेंगे। इसके बाद वह शहर पहुंचेंगे। यहां मंडलायुक्त कार्यालय में मंडल के सांसदों, विधायकों व मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। पंचायत चुनाव से पहले होने वाली इस बैठक को अहम माना जा रहा है। पहले मुख्यमंत्री को मंडल के कई जिलों की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करना था लेकिन अब कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन


पहले मुख्यमंत्री को मंडल के कई जिलों की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करना था लेकिन अब कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। फिलहाल उनकी जनप्रतिनिधियों के साथ होने वाली बैठक पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं, क्योंकि हाल में प्रदेश के कई जिलों में जनप्रतिनिधियों ने अफसरों पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। कानपुर में तो राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला थाने में ही धरने पर बैठ गई थीं।
विज्ञापन


इसके अलावा कई मंडल के जिलों में भी विधायकों ने अपने-अपने स्तर से पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। माना जा रहा है कि पंचायत चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अपनों की नाराजगी दूर करने के लिए मैराथन बैठकें कर रहे हैं ताकि पंचायत चुनाव में इसका असर न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed