फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chief Minister Yogi Adityanath will inaugurate Bhimnagari festival organized on occasion of Ambedkar Jayanti

UP: देश बाबा साहब के संविधान से चलेगा, शरीयत से नहीं...आगरा में बोले मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ

Tue, 15 Apr 2025 06:32 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 15 Apr 2025 06:32 PM IST
सार

आगरा में भीमनगरी समारोह का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्घाटन किया। इस दाैरान मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल के हालात से लेकर संविधान का विरोध करने वालों को निशाने पर लिया। कहा कि देश बाबा साहब के संविधान से ही चलेगा।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath will inaugurate Bhimnagari festival organized on occasion of Ambedkar Jayanti
भीमनगरी के मंच से बोलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के आवास विकास कॉलोनी में सेक्टर-11 को दुल्हन की तरह सजाया गया है। जगह-जगह स्वागत द्वार व मंच सजे हैं। मौका है भीमनगरी समारोह का। समारोह का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस दाैरान भीमनगरी के मंच पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने भीमनगरी के मंच से संबोधित किया।
विज्ञापन


 

भीमनगरी में मुख्य अतिथि योगी आदित्यनाथ ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 1956 से अपने पूर्वजों के दर्शन को जीवंत आगरा में कर रखा है। बाबा साहब ने दलितों और वंचितों को प्रेरणा दी। भारत के संविधान को लागू हुए 75 वर्ष होने के नाते मुझे यहां आने का सौभाग्य मिला है। भारत रत्न 18 मार्च 1956 में आगरा आए तो यहां के लोगों को संघर्ष का रास्ता सौंपा। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से आप पश्चिम बंगाल का नजारा देख रहे होंगे, कैसे वहां गरीबों और दलितों को दंगों का शिकार बनाया जा रहा है। समाजवादी पार्टी माैन है, कांग्रेस माैन है और ममता दीदी को ये दंगाई शांति दूत दिखाई पड़ रहे हैं। दंगाइयों का जवाब सिर्फ डंडा हो सकता है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्याय कहीं भी हो, उसके खिलाफ आवाज उठनी चाहिए, ये बाबा साहब की प्रेरणा रही है। संगठित होकर आवाज उठनी चाहिए। कुछ लोग कह रहे हैं कि उनके लिए संविधान से बढ़कर शरीयत है, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि भारत देश बाबा साहब के बनाए संविधान से चलेगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो आदमी संविधान का अपमान करता है, वो बाबा साहब की अवमानना कर रहा है। बाबा साहब ने प्रत्येक भारतीय को मताधिकार का अधिकार दिलाया और इसी कारण भारत विश्व में सबसे बड़ा लोकतंत्र स्थापित कर पाया। मुख्यमंत्री ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के सिद्धांतों को अपनाने का आह्वान किया। अंत में योगी ने कहा कि ये भारत बाबा साहब के संविधान से चलेगा। ये सुनते ही आंबेडकर अनुयायी जय भीम के जय घोष करने लगे। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक की इस बात पर कुर्सी से खड़े हो गए लोग
मथुरा के विधायक पूरन प्रकाश ने जय भीम की जगह राधे-राधे बोला तो लोग भड़क गए। हंगामा करते हुए कुर्सियों से खड़े हो गए। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया।


 
विज्ञापन

आगरा में बनेगा आंबेडकर शोध केंद्र व छात्रावास
मुख्यमंत्री ने कहा कि आंबेडकर के जीवन दर्शन, विदेश नीति, समाज नीति, अर्थनीति पर अध्ययन होगा। इसके लिए छात्रों को सरकार द्वारा छात्रवृति दी जाएगी। आगरा में आंबेडकर शोध केंद्र व छात्रावास बनेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed