फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chief minister yogi adityanath will celebrates krishna janmashtami in mathura

कृष्ण जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी का वृंदावन आने का कार्यक्रम रद्द, दिल्ली रवाना

Sat, 24 Aug 2019 06:40 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 24 Aug 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
chief minister yogi adityanath will celebrates krishna janmashtami in mathura
मथुरा में कान्हा का जन्मोत्सव मनाएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर वृंदावन आगमन का कार्यक्रम रद्द हो गया। पूर्व वित्तमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण जेटली के निधन पर मुख्यमंत्री सीधे दिल्ली निकल गए, लेकिन जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन में होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम यथावत हुए।  
विज्ञापन


जन्माष्टमी मनाने के लिए मुख्यमंत्री शनिवार को मथुरा वृंदावन आ रहे थे। उनका आगमन वृंदावन के पवनहंस हेलीपैड पर होना था। वृंदावन में पर्यटक सुविधा केंद्र के लोकार्पण के बाद उन्हें संत विजय कौशल महाराज के आश्रम में भी जाना था। मुख्यमंत्री के आगमन के लिए पूरी प्रशासनिक मशीनरी तैयारियों में जुटी हुई थी। 
विज्ञापन


अरुण जेटली के दुखद निधन की सूचना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मथुरा का कार्यक्रम का रद्द करना पड़ा। हेलीपैड व पर्यटक सुविधा केंद्र पर प्रशासनिक अधिकारी व जिले के भाजपा नेता उनका इंतजार करते रहे। जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र ने मुख्यमंत्री के मथुरा वृंदावन आने का कार्यक्रम रद्द होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मस्थान की तरफ वाहन रहेंगे प्रतिबंधित

यह पहला मौका है जब अयोध्या में दीपोत्सव और बरसाना में रंगोत्सव के बाद मथुरा में श्रीकृष्णोत्सव को प्रदेश सरकार भव्यता के साथ मना रही है। इस खास आयोजन पर भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली को भव्यता के साथ सजाया गया है। देश-विदेश से लाखों भक्त भी मथुरा में डेरा डाले हुए हैं। 

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शहर में वाहन प्रतिबंधित हैं। कई मार्गों पर यातायात परिवर्तित किया गया है। एसपी ट्रैफिक डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि जन्मोत्सव को लेकर वाहन श्रीकृष्ण जन्मस्थान की तरफ प्रतिबंधित किए गए हैं। यह व्यवस्था शनिवार की सुबह से शुरू होकर जन्मोत्सव तक यथावत रहेगी। 

इन मार्गों से जा सकेंगे वाहन
- वृंदावन के लिए वाहन भूतेश्वर चौराहे, गोवर्धन चौराहे, गोकुल रेस्टोरेंट से मसानी होते हुए वृंदावन जा सकेंगे।
- गोवर्धन चौराहे से शहर में वाहन प्रवेश नहीं कर सकेगा।
- मसानी चौराहे से आने वाले वाहन गोकुल रेस्टोरेंट और गोवर्धन चौराहे से भूतेश्वर होकर निकल सकेंगे।
- भरतपुर गेट से डीग गेट की तरफ जाने वाले सभी वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे। 

यहां वाहन हो सकेंगे पार्क

पीएमवी पॉलीटेक्निक के पास मैदान, मैथोडिस्ट हॉस्पिटल के सामने प्लाट, कल्याण करोति के पास प्लाट, पोतरा कुंड, फायर सर्विस भूतेश्वर स्टेशन, नए बस स्टैंड रेलवे जमीन, धौली प्याऊ से स्टेट बैंक पर रेलवे ग्राउंड, सेठ बीएन पौद्दार स्कूल, रामलीला ग्राउंड सदर बाजार, जीआइसी कॉलेज, श्याम अहेरिया के खाली प्लाट गोकुल रेस्टोरेंट के पास, राधा वैली से आगे रौमेक्स इंटर नेशनल स्कूल के सामने खाली प्लाट, डा. शीला शर्मा कैंसर हॉस्पिटल के बराबर में मुकेश अग्रवाल का खाली प्लाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed