{"_id":"632b5ad29091a47da47f9ad1","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-will-address-farmers-seminar-today-in-farah-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडित दीनदयाल स्मृति महोत्सव: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज फरह में करेंगे किसान गोष्ठी को संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडित दीनदयाल स्मृति महोत्सव: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज फरह में करेंगे किसान गोष्ठी को संबोधित
Thu, 22 Sep 2022 12:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:11 AM IST
सार
मेला समिति के अध्यक्ष अशोक टैंटीवाल और महामंत्री डॉ. कमल कौशिक ने बताया कि चार दिवसीय जन्मोत्सव मेले का शुभारंभ 22 सितंबर को प्रात: 8:30 बजे से दीनदयाल धाम राधाकृष्ण मंदिर पर सामूहिक हवन के साथ होगा। प्रात: 9 बजे प्रदर्शनी स्थल पर रंगोली प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के फरह में पंडित दीनदयाल स्मृति महोत्सव के तहत चार दिवसीय समारोह आज से शुरू हो जाएगा। शुभारंभ पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आएंगे तो समापन पर राज्यपाल का आगमन होगा। प्रदेश सरकार के कई मंत्री, संघ के पदाधिकारी यहां विभिन्न आयोजनों में शिरकत करेंगे। बृहस्पतिवार की दोपहर 2:25 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दीनदयाल धाम पर उतरेगा। वह करीब 1 घंटे 10 मिनट रहेंगे। मुख्यमंत्री प्रदर्शनी के उद्घाटन के साथ किसानों को संबोधित करेंगे।
मेला समिति के अध्यक्ष अशोक टैंटीवाल और महामंत्री डॉ. कमल कौशिक ने बताया कि चार दिवसीय जन्मोत्सव मेले का शुभारंभ 22 सितंबर को प्रात: 8:30 बजे से दीनदयाल धाम राधाकृष्ण मंदिर पर सामूहिक हवन के साथ होगा। प्रात: 9 बजे प्रदर्शनी स्थल पर रंगोली प्रतियोगिता होगी। दोपहर 2:30 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्राम्य विकास प्रदर्शनी एवं विराट किसान गोष्ठी का उद्घाटन कर किसानों को संबोधित करेंगे। दोपहर 3 बजे से कु श्ती दंगल एवं सायं 7 बजे शिशुओं का रंगमंचीय कार्यक्रम और रात 10 बजे से रसिया दंगल होगा।
23 सितंबर को प्रात: 8 बजे से स्मारक भवन में हवन व बधाई गीत गाए जाएंगे। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता प्रात: 9 बजे, दोपहर एक बजे विचार गोष्ठी एवं प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम होगा, मुख्य वक्ता चंपत राय महामंत्री श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र रहेंगे। दोपहर 3 बजे से कुश्ती दंगल और सायं 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। तीसरे दिन 24 सितंबर को प्रात: 9 बजे से दीनदयाल कामधेनु गोशाला में गोपूजन होगा। सुबह 11 बजे से कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता होगी। दोपहर 2 बजे से लोकगीत प्रतियोगिता होगी। इसी दिन सायं 6 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम और रात 10 बजे से जिकड़ी भजन होंगे।
विज्ञापन
मेला समापन 25 सितंबर को होगा। शोध कार्यशाला का शुभारंभ प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। सायं 5 बजे प्रदर्शनी स्टाल प्रतियोगिता होगी और सायं 5:30 बजे से विश्वकर्मा सम्मान एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता विजेता सम्मान कार्यक्रम होगा। डॉ. हरीश रौतेला प्रांत प्रचारक आएसएस ब्रज प्रांत मौजूद रहेंगे। रात 8 बजे से राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें कवि अनामिका जैन अंबर, कविता तिवारी, डॉ. हरिओम पंवार, डॉ. विष्णु सक्सेना, कमलेश मौर्य मृदु, शिव कुमार व्यास, गजेंद्र सोलंकी, सचिन दीक्षित, रामखिलाड़ी स्वदेशी अपनी कविताओं से लोगों को रोमांचित करेंगे।