फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chief minister yogi adityanath vrindavan visits today

वृंदावन पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, संतों से करेंगे मुलाकात, तीर्थनगरी को देंगे विकास कार्यों की सौगात

Sun, 14 Feb 2021 12:43 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Feb 2021 12:43 PM IST
सार

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार सुबह श्रीबांकेबिहारी की नगरी वृंदावन पहुंच गए हैं। यहां ठाकुरजी के दर्शन के बाद संतों से मुलाकात और विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। 

विज्ञापन
chief minister yogi adityanath vrindavan visits today
वृंदावन: बांकेबिहारी मंदिर को जाते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन में 16 फरवरी से यमुना के तट पर कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक का आयोजन होने जा रहा है। इससे दो दिन पहले रविवार को मुख्यमंत्री योगी यहां पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री के इस 5 घंटा 10 मिनट के कार्यक्रम के दौरान वह श्रीबांकेबिहारी के दर्शन, यमुना की आरती और संतों से मुलाकात सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होेंगे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिसबल तैनात किया गया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर सुबह 11. 37 बजे वृंदावन स्थित पवनहंस हेलीपैड पर उतरा। यहां से सबसे पहले मुख्यमंत्री ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करने पहुंचे। योगी आदित्यनाथ ने बांकेबिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना कर ठाकुरजी का आशीर्वाद लिया। यहां लगभग 15 मिनट रुकने के बाद मुख्यमंत्री योगी स्वामी ज्ञानानंद के आश्रम रवाना हो गए। इस दौरान उनके साथ ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन

chief minister yogi adityanath vrindavan visits today
वृंदावन: कुंभ बैठक मेला क्षेत्र में सजाए गए द्वार - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी के स्वागत के लिए श्रीबांकेबिहारी की नगरी को भी सजाया गया है। कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक का मुख्य द्वार बन गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री के सड़क मार्ग पर भी जगह-जगह प्रवेश द्वार बना दिए गए हैं। परिक्रमा मार्ग को भी नया रंग रूप दिया गया है।

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने धर्मनगरी वृंदावन को सजा दिया है। खासकर उन क्षेत्रों को नया स्वरूप दिया गया है, जहां से मुख्यमंत्री का काफिला गुजरेगा। इसमें पवन हंस हेलीपैड से लेकर पर्यटन सुविधा केंद्र और परिक्रमा मार्ग व कुंभ क्षेत्र शामिल हैं। 

मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
- 11:00 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पवन हंस हेलीपैड पहुंचेंगे।
- 11:15  बजे विश्व प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन, पूजा-अर्चना करेंगे।  
- 11:35 बजे स्वामी ज्ञानानंद महाराज के आश्रम पहुंचेंगे  
- 12:15 बजे पर्यटन सुविधा केंद्र पर संतों से मुलाकात करेंगे।
- 01:10 बजे ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक में भाग लेंगे।
- 02:15 बजे संत विजय कौशल महाराज के आश्रम जाएंगे।
- 2:50 बजे मेला स्थल पर पहुंचेंगे, विकास योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण और संबोधन का कार्यक्रम।
- 03:45 बजे बाबा देवरहा यमुना घाट पर आरती करेंगे। 
- 04:10 बजे लखनऊ के लिए करेंगे प्रस्थान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed