फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chief Minister Yogi Adityanath may inspect the works of Smart City in Agra

आगरा मेट्रो की आधारशिला रखने के बाद स्मार्ट सिटी के कार्यों का मुआयना कर सकते हैं मुख्यमंत्री योगी

Fri, 04 Dec 2020 04:37 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Dec 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath may inspect the works of Smart City in Agra
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट के शिलान्यास के लिए सात दिसंबर को आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्मार्ट सिटी के कार्यों का निरीक्षण भी कर सकते हैं। इस संभावना पर स्मार्ट सिटी के अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। जिस पीएसी ग्राउंड पर मेट्रो की आधारशिला रखी जाएगी, उसके बाहर भी स्मार्ट सिटी का काम चल रहा है।

विज्ञापन


पीएसी मैदान में शिलान्यास की तैयारियां चल रही है। प्रशासन और मेट्रो कॉरपोरेशन के अफसरों ने गुरुवार को पीएसी मैदान का मुआयना किया। यहां बड़ी टीवी स्क्रीन लगाई जाएगी। सात दिसंबर को स्क्रीन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। इस दौरान आगरा में मुख्यमंत्री डिपो निर्माण की आधारशिला रखेंगे।
विज्ञापन



डेढ़ हेक्टेयर में बैरिकेडिंग

फर्म लीसा इंजीनियर्स ने पीएसी मैदान में डेढ़ हेक्टेयर क्षेत्र में बैरिकेडिंग कराई है। यहीं वर्चुअल रूप से पीएम स्क्रीन पर बटन दबाएंगे और मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट की विधिवत शुरुआत करेंगे। एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने मैदान में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश मातहतों को दिए हैं। यूपीएमआरसी के अफसरों ने आगरा में पहले ही डेरा डाल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिपो में होगी धुलाई व मरम्मत

डिपो में सिकंदरा से ताज पूर्वी गेट कॉरिडोर तक चलने वाली मेट्रो के कोचों की धुलाई होगी। यहां कोचों की मरम्मत, सफाई के अलावा मेट्रो स्टाफ के कार्यालय व अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed