{"_id":"67e1923e2b2e87423b0d437d","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-is-coming-to-agra-on-26-march-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 26 मार्च को आगरा आ रहे मुख्यमंत्री...धर्मसभा में लेंगे हिस्सा, 635 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे साैगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 26 मार्च को आगरा आ रहे मुख्यमंत्री...धर्मसभा में लेंगे हिस्सा, 635 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे साैगात
Tue, 25 Mar 2025 03:35 AM IST
अरुन पाराशर
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 25 Mar 2025 03:35 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 मार्च को आगरा में पाैने तीन घंटे रुकेंगे। इस दाैरान दो कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जहां वह राजामंडी स्थित मंदिर में धर्मसभा में शामिल होंगे, तो वही जीआईसी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 मार्च को आगरा आ रहे हैं। अपनी सरकार के आठ साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री जीआईसी मैदान पर आयोजित सुशासन मेले में शामिल होंगे। वह 635 करोड़ रुपये के 128 कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। वह राजामंडी स्थित दरियानाथ मंदिर में आयोजित शंखढाल कार्यक्रम और धर्मसभा में भी पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा में 26 मार्च को दो कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पहला कार्यक्रम राजामंडी स्थित दरियानाथ मंदिर पर बाबा सिद्धनाथ की स्मृति में होगा। इसे शंखढाल नाम दिया गया है। यहां पर सीएम योगी नाथ संप्रदाय के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोरक्ष पीठाधीश्वर के रूप में शामिल होंगे। यहां पर सबसे पहले सीएम योगी 500 वर्ष प्राचीन बाबा भैरवनाथ के दर्शन-पूजन करेंगे।
उसके बाद धर्मसभा को संबोधित करेंगे। शंखढाल कार्यक्रम के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे। इसके लिए परिसर में केसरिया और सफेद रंग से पंडाल तैयार किया जा रहा है। मंदिर की दीवारों को केसरिया रंग में रंगा गया है। दूसरा कार्यक्रम सरकार के आठ साल पूरे होने पर जीआईसी मैदान पर लगाई गई प्रदर्शनी है। इसे देखने के साथ मुख्यमंत्री योगी यहीं पर 635 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। वह जनसभा को संबोधित भी करेंगे।
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल सोमवार को सुबह दरियानाथ मंदिर का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को मंदिर परिसर और आसपास सभी व्यवस्थाएं समय से पूरा करने के निर्देश दिए। मंदिर तक जाने वाली सड़क, डिवाइडर और फुटपाथ की व्यवस्थाएं देखीं।
मुख्यमंत्री पौने तीन घंटे रहेंगे
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सोमवार रात प्रशासन के पास पहुंच गया। 26 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पौने तीन घंटे आगरा में रहेंगे। वह दोपहर 12 बजे गोरखपुर से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से 12:20 बजे राजामंडी स्थित दरियानाथ मंदिर पहुंचेंगे। वहां एक घंटे तक रहेंगे। दोपहर 1:20 बजे वह जीआईसी मैदान जाएंगे। यहां पर एक घंटे तक रहेंगे। दोपहर 2:30 बजे एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 2:50 बजे मुख्यमंत्री खेरिया एयरपोर्ट से लखनऊ की बीकेटी हवाई पट्टी के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
एडीए के इन कार्यों का करेंगे लोकार्पण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जीआईसी मैदान पर आगरा विकास प्राधिकरण के 5 कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इनमें शहीद स्मारक पार्क में 4.58 करोड़ की लागत से लाइट एंड साउंड शो, 3.56 करोड़ की लागत से म्यूजिकल फाउंटेन, शहीद स्मारक, 2.61 करोड़ रुपये से फतेहपुर सीकरी की फसाड लाइटिंग, 4.38 करोड़ रुपये से आगरा किला की फसाड लाइटिंग और 1.45 करोड़ रुपये से रमाडा अंडरपास की फसाड लाइटिंग के काम का लोकार्पण करेंगे।