फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chief Minister Yogi Adityanath Addressed to public meeting in Barsana

बरसाना में बोले मुख्यमंत्री योगी: गोमाता न कसाईखाने जाएगी, न सड़कों पर लाठी खाएगी

Wed, 04 Mar 2020 12:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 04 Mar 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath Addressed to public meeting in Barsana
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तिलक लगाते पंडा - फोटो : Amar Ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोमाता की सेवा करने से ही बांकेबिहारी गोपाल कहलाए। हमको इसी भाव से गोसेवा से जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब गोमाता न कसाईखाने जाएगी और न ही सड़कों पर लाठी खाएगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गोपालन और गो संरक्षण पर कार्य किया जा रहा है। गोवंश में खुरपका और मुंहपका के कारण यहां के उत्पाद विश्व स्तर पर पकड़ नहीं बना पा रहे थे। इसलिए इन बीमारियों को खत्म करने के लिए कार्य किया जा रहे हैं, जिससे दुनिया में दूध और घी से बने उत्पादों की मांग बढ़ेगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी मथुरा के बरसाना स्थित राधा बिहारी इंटर कॉलेज में मंगलवार को आयोजित 10 दिवसीय रंगोत्सव के शुभारंभ के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने राधारानी मंदिर में दर्शन और पूजन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

देश पर बरस रही ईश्वर की कृपा

Chief Minister Yogi Adityanath Addressed to public meeting in Barsana
अस्पताल को किया लोकार्पण - फोटो : Amar Ujala
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश पर ईश्वर की कृपा बरस रही है। एक-एक सभी समस्याओं का समाधान होता जा रहा है। ऐसा लगता है मानो भगवान ने सैकड़ों वर्षों की समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उन्हें दी है। 

उन्होंने कहा कि तीन वर्ष पहले दीपावली पर अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम किया और पूरी दुनिया उससे जुड़ी। देखते ही देखते वर्षों पुरानी समस्या का समाधान एक झटके में हो गया और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया। 

दो वर्ष पहले मथुरा में होली पर रंगोत्सव शुरू हुआ। काशी में देव दीपावली, प्रयाग में कुंभ, शक्तिपाठों में शक्ति से जुड़े अनुष्ठान किए जा रहे हैं। गंगा और यमुना की आरती को आगे बढ़ाना है। 

ब्रज के कण-कण में राधाकृष्ण

Chief Minister Yogi Adityanath Addressed to public meeting in Barsana
राधा-कृष्ण के स्वरूप के साथ मुख्यमंत्री योगी व अन्य - फोटो : अमर उजाला
योगी ने कहा कि हम कितने गौरवशाली हैं। आज से पांच हजार साल पहले भगवान श्रीकृष्ण और राधे जी प्राकट्य इस धरातल पर हुआ। यहां तो कण-कण में हम बांकेबिहारी और राधारानी का दर्शन पाते हैं। उन्होंने कहा कि ब्रज की पवित्रता, यहां की भक्ति और भक्ति की शक्ति का अहसास पूरी दुनिया करती है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी। विकास के साथ-साथ अपनी परंपरा अपनी सबसे प्राचीन संस्कृति के लिए कार्य करने पर विचार किया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने ब्रज क्षेत्र को तीर्थ स्थल घोषित करने का प्रस्ताव रखा। 

इसके बाद मथुरा, बरसाना, वृंदावन, गोकुल, गोवर्धन, महावन, बलदेव को तीथ स्थल घोषित किया। ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन किया। उन्होंने कहा कि राधा रानी के दर्शन की सोचते थे। दो वर्ष पहले यहां आए लेकिन दर्शन नहीं कर सके। पिछले वर्ष चुनाव के कारण दर्शन नहीं कर सके। इस बार राधा रानी के दर्शन करने का सौभाग्य मिला है।

यमुना की निर्मलता के लिए करना है कार्य 

Chief Minister Yogi Adityanath Addressed to public meeting in Barsana
दीप प्रज्जवलित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा की निर्मलता में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की है। सरकार प्रयास कर रही है कि आगामी दो वर्ष में यमुना की निर्मलता भी गंगा की तरह हो जाए। इसके लिए हम सभी को प्रयास करना चाहिए। ये केवल नदी नहीं हैं, हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं, पहचान हैं। इनके साथ हमने मां का संबंध जोड़ा है। आत्मीय भाव जोड़ा है। 

मथुरा के खारे पानी की समस्या का होगा समाधान

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ब्रज के खारे पानी को मीठा बनाने की प्रक्रिया पर सरकार कार्य कर रही है। जल संचय के तहत बड़ा कार्यक्रम प्रारंभ होने जा रहा है। तालाबों तक मीठा पानी पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। 

उन्होंने कहा कि पानी खारा नहीं रहेगा तो फसल भी अच्छी होगी। विकास में कोई बाधा नहीं है। गोवर्धन की परिक्रमा के लिए 177 करोड़ की परियोजना की स्वीकृति दी है। इसी तरह किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए भी धनराशि जारी की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed