फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chief Minister will join the program of Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री, ये है पूरा कार्यक्रम

Sun, 24 Nov 2019 03:18 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 24 Nov 2019 03:18 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister will join the program of Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 नवंबर को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वह दो घंटे यहां रुकेंगे। इस दौरान यशवंत राव केलकर युवा पुरस्कार का वितरण करेंगे। साथ ही विद्यार्थी परिषद और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ वार्ता भी करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ये सुलहकुल की नगरी है, मदरसे में सीख रहे संस्कृत भाषा, गीतामृतम पढ़ रहे मुस्लिम बच्चे
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम जारी हो गया है। कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री गोरखपुर से पूर्वाह्न 11.10 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर आएंगे। यहां से सीधे आगरा कॉलेज मैदान पर चल रहे एबीवीपी के 65 वें अधिवेशन में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बीएचयू में मुस्लिम तो एएमयू में हिन्दू प्रोफेसर नियुक्त करें, एबीवीपी के अधिवेशन में बोले संत

संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ विद्यार्थी परिषद से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के बाद यशवंत राव केलकर युवा पुरस्कार वितरण भी करेंगे। 
 

दोपहर एक बजे खेरिया हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे। यहां से लखनऊ के लिए उड़ान भरेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं।

ये भी पढ़ें: बूढ़े मां-बाप को घर से निकाला, फिर पैसे मांगने वृद्धाश्रम पहुंचा बेटा, मना करने पर किया ऐसा

हालांकि मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी अजय कुमार सिंह की ओर से जारी कार्यक्रम में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कोई बैठक प्रस्तावित नहीं है। मगर, खेरिया हवाई अड्डे पर समय मिलने पर वह सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति आख्या तलब कर सकते हैं। इसको देखते हुए विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की रिपोर्ट तैयार करवाई जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed