फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chief Minister will attend the Sangh-BJP coordination meeting today.Chief Minister will attend the Sangh-BJP coordination meeting today.

Agra News: संघ-भाजपा की समन्वय बैठक में आज आएंगे मुख्यमंत्री

Sat, 07 Mar 2026 02:49 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister will attend the Sangh-BJP coordination meeting today.Chief Minister will attend the Sangh-BJP coordination meeting today.
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा की समन्वय बैठक में हिस्सा लेंगे। बैठक फतेहाबाद रोड स्थित अमर कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की गई। इसमें चुनिंदा पदाधिकारियों को बुलाया गया है। इसमें विधानसभा चुनाव के संबंध में चर्चा हो सकती है। यहां के बाद मुख्यमंत्री सिकंदरा स्थित एक निजी अस्पताल का शुभारंभ करने जाएंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुबह 10:10 बजे राजकीय वायुयान से खेरिया सिविल एयरपोर्ट पर आएंगे। वहां से 10:15 बजे कार से अमर कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे। वहां 10:25 बजे पहुंचने के बाद संगठन के पदाधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर संगठन के समीक्षा करेंगें। इस बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चाैधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी आ रहे हैं। बैठक ढाई घंटे तक चलेगी, जिसमें सिर्फ प्रांत कार्य विभाग प्रमुख, पार्टी के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। दोपहर 12:50 मुख्यमंत्री यथार्थ सुपर स्पोशिलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ करेंगे। वो दोपहर 1:40 बजे तक रुकेंगे। बाद में कार से केंद्रीय हिंदी संस्थान के लिए रवाना होंगे। वहां बने हेलीपैड से 1:45 पर राजकीय हेलीकॉप्टर से वृ़ंदावन के लिए उड़ान भरेंगे।
विज्ञापन


मथुरा में उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक
आगरा के बाद मुख्यमंत्री मथुरा के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां वे यमुना एक्सप्रेस-वे के क्षेत्रीय सभागार में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक लेंगे। इसमें मथुरा-वृंदावन में चल रही विकास परियोजनाओं, सौंदर्यीकरण कार्यों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की प्रगति का बारीकी से निरीक्षण किया जाएगा। मुख्यमंत्री मथुरा-वृंदावन मार्ग पर जयपुर मंदिर के पास स्थित अन्नपूर्णा रसोई भी पहुंचेंगे। इसके बाद श्री कृष्ण जन्मभूमि पहुंचेंगे, जहां वे गर्भगृह व केशव देव मंदिर में विधि- विधान से दर्शन- पूजन करेंगे। शाम करीब 5 बजे मुख्यमंत्री राजकीय हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed