{"_id":"63066d144087b906cd4155d0","slug":"chief-minister-and-dgp-virtual-inauguration-of-barracks-mainpuri-news-agr5444638102","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री और डीजीपी ने बैरकों का वर्चुअल उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री और डीजीपी ने बैरकों का वर्चुअल उद्घाटन
विज्ञापन
बिछवां। बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री और डीजीपी ने वर्चुअल संवाद के साथ ही पुलिस कर्मियों के लिए थानों में बनाए गए भवन आदि का उद्घाटन किया। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान द्वारा उद्घाटन कार्यक्रम का सभी थानों में लाइव प्रसारण हुआ।
थाना बिछवां में पूर्व कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक रामनरेश अग्रिहोत्री, डीएम अविनाश कृष्ण और एसपी कमलेश दीक्षित ने फीता काटकर हॉस्टल बैरक का शुभारंभ किया। इस दौरान बोलते हुए विधायक ने कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ ही जनपद मैनपुरी की कानून व्यवस्था नंबर एक पर है। उत्तर प्रदेश की सरकार बुलडोजर बाबा के नाम से अमेरिका जैसे देश भी यहां की प्रशंसा कर रहे हैं, साथ ही कानून व्यवस्था को मॉडल के रूप में ले रहे हैं।
कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस आधुनिक तरीकों से अपराध पर अंकुश लगाने में सक्षम है। सरकार ने पुलिस कर्मचारियों के लिए विभिन्न थानों में करोड़ों रुपए की लागत से भवनों का निर्माण कराया है। कार्यक्रम में जिला अधिकारी, एसपी, सीडीओ विनोद कुमार, एसडीएम कुरावली युगांतर त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड एसके भारद्वाज, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड अजय भारद्वाज, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड तृतीय रमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।