फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chief Justice sent notice to the executive engineer

Agra News: प्रधान न्यायाधीश ने अधिशासी अभियंता को भेजा नोटिस

Sat, 14 Jan 2023 11:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Chief Justice sent notice to the executive engineer
मैनपुरी।
विज्ञापन

सिविल लाइन कॉलोनी में प्रधान न्यायाधीश के लिए आवंटित आवास की लोक निर्माण विभाग मरम्मत नहीं करा रहा है। इसके चलते प्रधान न्यायाधीश को दो महीने से लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में रहना पड़ रहा है। आवंटित आवास की मरम्मत कराने के लिए प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय गुलामउल मादर ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड को नोटिस भेजा है।
प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय गुलामउल मदार को रहने के लिए सिविल लाइन कॉलोनी के आवास बी-9 का आंवटन हुआ है। आवंटित किए गए आवास के दरवाजे तथा खिड़कियां पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। दीवारों से प्लास्टर पूरी तरह उखड़ चुका है। प्रधान न्यायाधीश ने आवंटित आवास सही कराने के लिए अधिशासी अभियंता से कई बार मौखिक रूप से कहा लेकिन आवास सही नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

नोटिस में कहा है कि कई बार कहने के बाद भी आवंटित आवास की मरम्मत नहीं कराई गई है। जिसके चलते आवास आवंटन होने के बाद भी उनको दो महीने से लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में रहना पड़ रहा है। नोटिस में आवंटित आवास की शीघ्र ही मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed