फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chhotu Mewati impersonated as Rahul and trapped  teenager In Agra then took her away

आगरा में लव जिहाद: छोटू मेवाती ने राहुल बनकर फंसाया...फिर साथ लेकर फरार, हकीकत पता चली तो किशोरी के उड़ गए होश

Mon, 21 Aug 2023 09:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 21 Aug 2023 09:28 PM IST
सार

आगरा में लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां पहले तो छोटू मेवाती ने राहुल बनकर किशोरी को फंसाया फिर साथ लेकर फरार हो गया। हकीकत पता चली तो किशोरी के होश उड़ गए। 

विज्ञापन
Chhotu Mewati impersonated as Rahul and trapped  teenager In Agra then took her away
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में छोटू मेवाती ने राहुल बनकर 17 साल की किशोरी से दोस्ती की। रविवार को उसे अपने साथ ले गया। किशोरी उसके कहने पर घर से जेवर और रुपये भी ले गई। किशोरी ने जाने से पहले परिजन को चाय में नींद की गोलियां मिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद निकल गई। जगने पर परिजन ने पुलिस की मदद ली। सोमवार सुबह किशोरी को बरामद कर लिया। आरोपी फरार है। घटना से विभिन्न संगठन के लोगों में आक्रोश है।

विज्ञापन


मामला शाहगंज थाना क्षेत्र का है। पीड़ित किशोरी के पिता सराफ हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह देर से जागे। घर के दरवाजे खुले थे। बेटी घर में नहीं थी। उसे काफी तलाश किया, लेकिन पता नहीं चला। अलमारी खुली थी। उसमें रखे जेवर और पांच हजार रुपये गायब थे। शनिवार रात को बेटी ने चाय बनाकर पिलाई थी। इसे पीने के बाद परिवार के सदस्यों को होश नहीं रहा। कुत्ता भी नहीं जागा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Mainpuri: महिला ने युवक से कराई किशोरी की दोस्ती...फिर घर बुलाकर कराया गंदा काम, पिता ने लगाई न्याय की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद रात करीब एक बजे घर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी बंद हो गए। बाद में पता चला कि तड़के तीन बजे बेटी घर से निकली थी। उसे छोटू मेवाती ने जाल में फंसाया था। वह उसे लेकर गया था। घटना से पहले के फुटेज देखने से पता चला कि छोटू का दोस्त नींद की गोलियों का पत्ता देकर गया था। आशंका है कि यही चाय मिलाकर किशोरी ने परिजन को बेहोश किया। यह सब आरोपी के जाल में फंसकर किया।

यह भी पढ़ेंः- UP News: स्कूल गई सातवीं की छात्रा का खेत पर इस हाल में मिला शव, कपड़े थे अस्त-व्यस्त; देखकर चीख पड़े परिजन

आरोपी पर पहले से दर्ज हैं दो मुकदमे

थाना प्रभारी निरीक्षक भानुप्रताप सिंह ने बताया कि मामले में बहला-फुसलाकर अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज किया। किशोरी को ताजगंज क्षेत्र से बरामद कर लिया गया है। आरोपी छोटू मेवाती की तलाश की जा रही है। उस पर पूर्व में भी दो मुकदमे मारपीट के दर्ज हैं। मामले में राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद पाराशर और विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री करन गर्ग ने कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed