{"_id":"58c452d64f1c1b623ddc4b76","slug":"chhavani","type":"story","status":"publish","title_hn":"छावनी में 21 साल बाद खिला कमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छावनी में 21 साल बाद खिला कमल
छावनी में 21 साल बाद खिला कमल
Updated Sun, 12 Mar 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
छावनी में 21 साल बाद खिला कमल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छावनी विधानसभा क्षेत्र में 21 साल बाद कमल खिला। वर्ष 1996 में इस सीट पर केशो मेहरा भाजपा से चुनाव जीते थे। इसके बाद लगातार तीन बार क्षेत्र की जनता ने बसपा के प्रत्याशियों पर भरोसा दिखाया। वर्ष 2012 के चुनाव में 6415 मतों से हारने वाले भाजपा प्रत्याशी डा. जीएस धर्मेश पर पार्टी ने दोबारा विश्वास दिखाया तो जनता ने भी सोच बदली। अब उनको 46325 मतों से बड़ी जीत मिली।
इस बार के चुनाव में छावनी सीट के मतदाताओं ने सर्वाधिक जोश दिखाया। वर्ष 2012 के 57.3 फीसदी के मुकाबले 12.6 फीसदी मतदान अधिक हुआ। मतदान प्रतिशत बढ़ने का सर्वाधिक फायदा डा. जीएस धर्मेश को मिला। वर्ष 2012 में उन्हें 61371 मत मिले थे। अब उनको 1,13,178 मत मिले हैं। सपा गठबंधन की प्रत्याशी ममता टपलू को भी मतदान प्रतिशत बढ़ने का फायदा हुआ। ममता टपलू के हिस्से 64683 मत आए हैं। चंद्रसेन टपलू को वर्ष 2012 में 45684 मत मिले थे।
छावनी में बसपा भले ही दूसरे नंबर की पार्टी बनी है, पर उसे भारी नुकसान पहुंचा है। वर्ष 2012 के 67786 मतों के मुकाबले इस बार गुटियारी लाल दुवेश को 933 वोट कम मिले हैं। इस सीट पर बसपा को बैस वोट तो मिले पर मुसलिम मतदाता विभाजित हो गए। ममता टपलू ने भी अधिक नुकसान बसपा को ही पहुंचाया। सपा की बढ़त को बसपा के खाते में डालने पर बसपा को जीत नहीं मिल रही है। छावनी सीट से 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। तीन को छोड़कर कोई भी प्रत्याशी 2000 का आंकड़ा नहीं छू पाया। इसका भी फायदा भाजपा को मिला। सभी वर्गों का वोट जीएस धर्मेश को मिला।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री नरायन सिंह सुमन के बेटे अवधेश सुमन ने पहली बार रालोद से विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाई पर जमानत जब्त हो गई। 1145 मत ही उनके हिस्से आया। जबकि इनके समर्थन में फिल्म अभिनेत्री मोनिका बेदी, अभिनेता मुस्ताक खान, सुनील पाल ने प्रसार किया था।
ये हैं प्राथमिक
कानून व्यवस्था, पेयजल और यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने का प्रयास किया जाएगा
कुल मत: 2,52,850
नोटा: 1185
डाक मत पत्र: 786
कुल राउंड: 31
कुल प्रत्याशी: 14
................................................
किसको कितने वोट मिले
पार्टी प्रत्याशी कुल मिले वोट
भाजपा डा. जीएस धर्मेश 113178
बसपा गुटियारी लाल दुबेश 66853
सपा ममता टपलू 64683

इनकी हो गई जमानत जब्त
निर्दलीय सुभाष चंद्र 1236
रालोद अवधेश सिंह 1145
निर्दलीय हरीकिशन 935
पीस पार्टी राकेश कुमार 868
एपीआई उमेश चंद 763
निर्दलीय विशाल कुमार 719
निर्दलीय राजवीर सिंह 440
जअम राजकुमार सिंह 267
भासपा ओमप्रकाश 222
निर्दलीय प्रदीप वर्मा 198
रासद बबिता सिंह मौर्या 124
आमने-सामने
मैं क्यों जीता-
‘सभी वर्गों का वोट मिला है। क्षेत्र की जनता ने भरपूर प्यार दिया है। मैं पहली बार चुनाव जीता हूं, जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।’- डा. जीएस धर्मेश, भाजपा
मैं क्यों हारा-
‘ये बेईमानी है। गुजरात से ईवीएम आई थी। गुजरात के ही टेक्नीशियन थे। पार्टी ने इसकी जांच की मांग की है। जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।’
- गुटियारी लाल दुबेश