फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chhatrapati Sambhaji birth anniversary celebrated in front of Agra Fort

राष्ट्रीय गौरव यात्रा: किले के सामने गूंजा जय भवानी-जय शिवाजी, छत्रपति संभाजी महाराज की मनाई भव्य जयंती

Thu, 14 May 2026 10:46 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 14 May 2026 10:46 PM IST
सार

छत्रपति संभाजी महाराज की अश्व पर सवार 13 फीट ऊंची प्रतिमा लेकर आए छावा भारत क्रांति मिशन के संयोजक विजय काकडे पाटिल और उनके साथियों ने आगरा किला के सामने प्रतिमा का माल्यार्पण किया। इसके बाद रामलीला मैदान स्थित हनुमान मंदिर में जयंती समारोह मनाया गया। 

विज्ञापन
Chhatrapati Sambhaji birth anniversary celebrated in front of Agra Fort
आगरा किला के सामने मनाई छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुगल बादशाह औरंगजेब ने आगरा किले में छत्रपति शिवाजी के साथ आए संभाजी को भी कैद किया था। छत्रपति संभाजी महाराज की 369 वीं जयंती पर उसी किले के सामने बृहस्पतिवार को भव्य समारोह मनाया गया। अमर सिंह गेट के सामने लगी छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा के समक्ष संभाजी की जयंती मनाई गई। जय भवानी, जय शिवाजी के नारों से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। नासिक से आगरा आई राष्ट्रीय गौरव यात्रा का इस दौरान जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन


नासिक से वाहन पर छत्रपति संभाजी महाराज की अश्व पर सवार 13 फीट ऊंची प्रतिमा लेकर आए छावा भारत क्रांति मिशन के संयोजक विजय काकडे पाटिल और उनके साथियों ने आगरा किला के सामने प्रतिमा का माल्यार्पण किया। इसके बाद रामलीला मैदान स्थित हनुमान मंदिर में जयंती समारोह मनाया गया। इसमें केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने संभाजी महाराज के शौर्य और पराक्रम को नमन किया। उन्होंने कहा कि संभाजी महाराज ने मराठा साम्राज्य के विस्तार और अपने पिता शिवाजी महाराज के सपनों को पूरा करने के लिए कई युद्ध लड़े। उनका जीवन और संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणा है। कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि डॉ. अलौकिक उपाध्याय ने कहा 9 वर्ष की बाल्यावस्था में अपने पिता छत्रपति शिवाजी महाराज के साथ औरंगजेब की कैद से निकलकर जाना उनकी वीरता का परिचय है।
विज्ञापन


इस दौरान छावा भारत क्रांति मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विलास पंगारकर, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, महेर से जिजाऊ के वंशज शिवाजीराजे जाधव, पार्षद सुनील करमचंदानी, महेश शर्मा, पार्षद जगदीश सोनकर, ललित शर्मा, दीप विनायक पटेल, शशिकांत पवार, अतुल पंगारकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed