फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chhath Puja 2021 festival begins with Nahay Khay in agra

आगरा में छाई छठ की छटा: नहाय खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का महापर्व, चार दिन होगी छठ मैया की पूजा

Mon, 08 Nov 2021 12:08 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Nov 2021 12:08 AM IST
सार

सूर्य उपासना का पर्व (छठ पूजा) को नहाय खाय के साथ सोमवार से शुरू हो गया है। चार दिनों तक पूजा चलेगी। यमुना के घाटों पर श्रद्धालु 10 नवंबर को अस्तांचलगामी और 11 को उदयांचलगामी सूर्य की उपासना कर अर्घ्य देंगे।

विज्ञापन
Chhath Puja 2021 festival begins with Nahay Khay in agra
छठ पूजा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक आस्था का महापर्व छठ बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ पूरे देश मनाया जाता है। आगरा में भी व्रतियों और उपासकों की संख्या बढ़ रही है। यमुना के सभी प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ छठ मैया की पूजा के लिए पहुंचती है। नहाय खाय के साथ घरों में छठ पूजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 

विज्ञापन


छठ पर्व के पहले दिन नहाय-खाय में व्रती महिलाएं चावल, चने की दाल, लौकी की सब्जी खाएंगी। इसका सेवन शुद्धिकरण के लिए किया जाता है। शुद्ध होने के बाद ही छठ पूजन की तमाम तैयारियां की जाती हैं।
विज्ञापन


एक बार फिर मथुरा आ रहे सीएम योगी: ब्रज रजोत्सव का करेंगे उद्घाटन, तैयारियों में जुटा प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वांचल सांस्कृतिक सेवा समिति के अध्यक्ष शंभूनाथ चौबे ने बताया कि नहाये-खाये के बाद नौ नवंबर को खरना होगा। इसे छोटी छठ भी कहते हैं। इस दिन महिलाएं दिन में व्रत रखती हैं और शाम को रोटी और खीर खाकर व्रत खोलती हैं। 

महिलाएं रहेंगी निर्जला व्रत 
10 नवंबर को पूरे दिन और रात महिलाएं निर्जल व्रत रहेंगी। 11 नवंबर की सुबह सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद अपना व्रत खोलेंगी। आखिरी दिन घाटों पर पूजन के बाद महिलाएं घर में लेपन के लिए नदी का जल और मिट्टी अपने साथ ले जाती हैं। घर में पूजापाठ करके आसपास के लोगों को प्रसाद वितरित करती हैं।

घाटों पर सफाई, लाइटिंग व सुरक्षा के लिए आज देंगे ज्ञापन
पूर्वांचल सांस्कृतिक सेवा समिति के अध्यक्ष शंभूनाथ चौबे के नेतृत्व में रविवार को पदाधिकारियों की उनके कमला नगर स्थित निवास पर बैठक हुई। इसमें तय किया गया है कि समिति का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को एडीएम सिटी को ज्ञापन देगा। 

बल्केश्वर, रामबाग, हाथीघाट, कैलाश घाट, पोइया घाट, दशहरा घाट, कैलाश घाट पर सफाई के साथ लाइटिंग करने और सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराए जाने की मांग की जाएगी। नौ और दस नवंबर को घाटों पर श्रद्धालु पूजन के लिए पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed