फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cheti Chand Mahotsav 2025: More than four dozen tableaux captivated the mind

Cheti Chand Mahotsav 2025: आयो लाल... झूलेलाल और जयघोष पर झूमे लोग, झांकियों ने मोहा मन

Sat, 29 Mar 2025 09:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 29 Mar 2025 09:35 AM IST
सार

आगरा में भगवान झूलेलाल के अवतरण दिवस पर बैंड-बाजों संग भव्य शोभायात्रा निकाली गई। चार दर्जन से अधिक झांकियों ने मन मोह लिया। 
 

विज्ञापन
Cheti Chand Mahotsav 2025: More than four dozen tableaux captivated the mind
Cheti Chand Mahotsav 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंधी समाज के इष्टदेव एवं वरुणावतार भगवान झूलेलाल के अवतरण दिवस पर शुक्रवार को चेटीचंड महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही घरों और मंदिरों में पूजा-अर्चना शुरू हो गई। शाम को सिंधी सेंट्रल पंचायत ने मोहल्ला पंचायतों के सहयोग से शोभायात्रा निकाली। आयो लाल... झूलेलाल गीत पर लोग झूमते-नाचते शामिल हुए।
विज्ञापन


शुभारंभ घटिया स्थित हरियाली वाटिका पर सोमनाथ धाम के महंत डॉ. शंकरनाथ योगी ने भगवान झूलेलाल की आरती उतारकर की। ताज प्रेस क्लब पर बने मंच से पदाधिकारियों ने जयरामदास होतचंदानी के परिवार की ओर से प्रकाशित सिंधी पंचांग का विमोचन किया।
विज्ञापन


 

शोभायात्रा में सर्वप्रथम विघ्नहर्ता गणेश की झांकी रही। चार दर्जन झांकियों ने शोभायात्रा में चार चांद लगा रही थीं। डीजे पार्टियां और बैंडबाजों की धुन पर महिलाएं और पुरुष झूमते-नाचते चल रहे थे। शोभायात्रा घटिया स्थित ताज प्रेस क्लब से शुरू होकर गुड़ की मंडी, सिंधी बाजार, फव्वारा, किनारी बाजार, जौहरी बाजार, चिम्मन चौराहा, दरेसी होते हुए हाथीघाट पर संपन्न हुई।

 
विज्ञापन

हाथी घाट पहुंचने पर यमुना नदी में ज्योत का विसर्जन किया गया। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ। स्वयंसेवी संस्थाओं ने मार्ग में जलपान की व्यवस्था की। शोभायात्रा में झूलेलाल की झांकी, शिव परिवार, खाटू श्याम, कैला देवी, लीला शाह, हिंगलाज माता, साईं टेऊराम सहित महाकाल की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।

 
विज्ञापन

हिंदू जल सेवा मंडली, बांके बिहारी, परम प्रकाश मंडल काला महल, स्वामी टेऊराम, भारतीय सिंधु सभा की झांकियां भी सामाजिक और समरसता का संदेश देती चल रही थीं। झूलेलाल जयंती शोभायात्रा की वजह से बाजारों में भी सजावट की गई। जगह-जगह महापुरुषों के नाम पर स्वागत द्वार बनाए गए। शोभायात्रा में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन के साथ आयोजन समिति के 50 स्वयंसेवकों ने सहयोग किया।
 

ये लोग रहे मौजूद
मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी, महामंत्री हेमंत भोजवानी, घनश्यामदास देवनानी, परमानंद आतवानी, सूर्य प्रकाश, जयराम दास होत्चंदानी, मेघराज दियालानी, सुशील नौतनानी, श्यामलाल रंगनानी, नंदलाल आयलानी, राज कोठारी, जगदीश डोडानी, नरेंद्र पुरषनानी, श्याम भोजवानी, जितेंद्र त्रिलोकानी, दौलत खुबनानी, किशोर बुधरानी, राजू खेमानी आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed