फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chetan and jwala horse will retirement from agra police after 20 years

अब पुलिस के साथ नहीं होंगे 'चेतन' और 'ज्वाला', 20 साल की शानदार सेवा के बाद हो रहे 'जुदा'

Sun, 21 Jul 2019 02:34 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 21 Jul 2019 02:34 PM IST
विज्ञापन
chetan and jwala horse will retirement from agra police after 20 years
चेतन (बायें), ज्वाला (दायें) - फोटो : अमर उजाला

अब आगरा के भीड़ भरे आयोजनों में घुड़सवार पुलिस तो दिखेगी पर 'चेतन' और 'ज्वाला' नहीं होंगे। 20 साल की शानदार सेवा के बाद ये दोनों घोड़े पुलिस से अलग हो रहे हैं। इस सेवाकाल में इन्होंने गणतंत्र दिवस परेड से लेकर ताजनगरी के बड़े आयोजनों तक में मुस्तैदी से ड्यूटी की। 

विज्ञापन


भीड़भाड़ वाले इलाकों व्यवस्था बनाए रखने में योगदान किया। बता दें, चेतन और ज्वाला घुड़सवार पुलिस दस्ते के वे घोड़े हैं जो पुलिस मानक के हिसाब से अब सवारी योग्य नहीं रहे। निष्प्रयोज्य घोषित इन घोड़ों को नीलाम करने की तैयारी है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन मैदान में घुड़सवार पुलिस का कार्यालय है। यहीं पर घुड़शाला भी है। ज्वाला और चेतन सबसे पुराने हैं। घुड़सवार पुलिस प्रभारी प्रेमबाबू ने बताया कि घोड़ों से 20 साल तक ही सेवा ली जाती है। इसके बाद उन्हें शारीरिक दक्षता और मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही सेवा विस्तार दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसे सेवा विस्तार नहीं मिला, मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर निष्प्रयोज्य घोषित कर दिया जाता है। इसके बाद उन्हें नीलाम करने की प्रक्रिया शुरू कराई जाती है। ज्वाला और चेतन की सवारी अब खतरनाक हो सकती है। मेडिकल के बाद इनको निष्प्रयोज्य घोषित कर दिया गया।  

चेतन : पांच साल के देशी नस्ल के इस घोड़े को रामपुर से खरीदा गया था। रंग गहरा काला और ऊंचाई करीब पांच फुट है। 
ज्वाला : यह भी पांच साल की उम्र में आया। देशी नस्ल के इस घोड़े का भी रंग भी काला और ऊंचाई तकरीबन पांच फुट है।  

हर दिन खर्च होते हैं 500 रुपये
चेतन-ज्वाला के न रहने पर पुलिस के पास 15 घोड़े रह जाएंगे। विभाग के एक घोड़े पर हर दिन लगभग 500 रुपये खर्च किए जाते हैं। उन्हें प्रतिदिन एक किलो चना, दो किलो जौ, एक किलो चोकर, 30 ग्राम नमक और 15 से 25 किलो हरी और सूखी घास दी जाती है। घोड़ों की मुरादाबाद में ट्रेनिंग के बाद इन्हें पुलिस लाइन भेजा जाता है। सुबह और शाम पुलिसकर्मी घोड़ों से गश्त करते हैं।

प्रमुख ड्यूटी कर चुके हैं दोनों 
ज्वाला और चेतन को अन्य घोड़ों के साथ शहर के बड़े आयोजन रामबरात, कैलाश मेला, डा. भीमराव आंबेडकर शोभायात्रा में ड्यूटी ली जा चुका है। वे गणतंत्र दिवस की परेड में भी हर साल शामिल होते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed