फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chehallum: Remembering the martyrdom of Hazrat Imam Hussain and his companions

चेहल्लुम: हजरत इमाम हुसैन व साथियों की शहादत को किया याद

Tue, 28 Sep 2021 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Chehallum: Remembering the martyrdom of Hazrat Imam Hussain and his companions
कासगंज के भरगैन में चेहल्लुम पर रखा गया ताजिया। - फोटो : KASGANJ
कासगंज/गंजडुंडवारा/भरगैन। चेहल्लुम पर्व रंजोगम के साथ मनाया गया। लोगों ने पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन व उनके 72 साथियों की शहादत को याद किया। घरों पर फातिहा ख्वानी के आयोजन किए। लोगों ने जगह जगह ताजिए रखे।
विज्ञापन

हजरत इमाम हुसैन की शहादत के चालीस दिन के बाद चेहल्लुम मनाया जाता है। इस दिन इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए छोटे-छोटे ताजिए जुलूस की शक्ल में निकाले जाते हैं, मगर इस बार भी चेहल्लुम के जुलूस नहीं निकलने से लोगों ने अपने घरों पर इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। लोगों ने जगह-जगह ताजिए रखे।
विज्ञापन

गंजडुंडवारा में कुवा जामा मस्जिद के सामने चेहल्लुम का ताजिया रखा गया। चेहल्लुम का ताजिया कुबा जामा मस्जिद से मोहल्ला पश्चिम थोक, पटियाली रोड, एटा रोड, टिन बाजार सहित अन्य मार्गों से होकर वापस कुबा मस्जिद परिसर में पहुंचा। ताजिया कमेटी के मोहम्मद आसिफ, नदीम ,पप्पू सीबू, सोनू लेखपाल वकील अहमद, सब्बू खान, मंसूर, गुलफाम आदि लोग व्यवस्था में लगे हुए थे । इस मौके पर बन्नी बहार मिया, राशिद हुसैन, बक्सर, मतीन, मोहम्मद इसरार, अबरार मौजूद रहे। उपजिलाधिकारी रवेंद्र सिंह, सीओ आरके तिवारी, कोतवाल रिपुदमन सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा भरगैन भी चेहल्लुम का पर्व मनाया गया। लोगों ने इमाम हुसैन व उनके साथियों की शहादत को याद किया। पूर्व एएमयू छात्र व समाजसेवी रिहान खान ने चेहल्लुम ने कहा कि इस्लाम धर्म के अंतिम पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों ने मानवता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed