फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Checking on Yamuna Expressway Something found inside trunk of a luxury car policemen were stunned

यमुना एक्सप्रेस-वे पर चेकिंग: लग्जरी कार की डिक्की के अंदर मिला कुछ ऐसा, पुलिसकर्मी रह गए सन्न

Fri, 09 Feb 2024 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 09 Feb 2024 12:01 AM IST
सार

लग्जरी कार की चेकिंग के दौरान डिक्की से कुछ ऐसा मिला, जिसे देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया। 
 

विज्ञापन
Checking on Yamuna Expressway Something found inside trunk of a luxury car policemen were stunned
यमुना एक्सप्रेस वे

विस्तार

मथुरा के मांट में यमुना एक्सप्रेस-वे पर आबकारी पुलिस व टोल प्लाजा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक लग्जरी कार से लाखों रुपये की अवैध शराब पकड़ी है।
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर चलाए जा रहे अभियान में बृहस्पतिवार को यमुना एक्सप्रेस-वे के जाबरा टोल प्लाजा पर नोएडा की तरफ से आ रही लग्जरी कार से गैर प्रांत की अंग्रेजी शराब पकड़ी है। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि यह शराब गुरुग्राम से मुजफ्फरपुर बिहार ले जाई जा रही थी। शराब की तस्करी करने वाले रवि रंजन निवासी मुजफ्फरपुर बिहार एवं संजय निवासी मुजफ्फरपुर बिहार को गिरफ्तार किया है। पकड़े वाली टीम में आबकारी निरीक्षक गौरव मिश्रा, टोल चौकी प्रभारी भुवनेश दीक्षित आदि थे। 

बता दें इससे पहले भी यमुना एक्सप्रेस-वे पर चेकिंग के दौरान विभिन्न तरीकों से शराब की तस्करी के मामले पकड़े गए हैं। कुछ समय पहले ही एंबुलेंस से शराब की तस्करी करने वाले गैंग का भी टीम ने खुलासा किया था। 
विज्ञापन

देशी शराब के 35 टेट्रा पैक के साथ युवक गिरफ्तार

वृंदावन में आबकारी टीम ने बृहस्पतिवार दोपहर गौरा नगर में देशी शराब के ट्रेटा पैक बेचते एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से 35 टेट्रा पैक, 720 रुपये और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पकड़े गए युवक ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम गौरानगर निवासी अशोक बताया है। आबकारी टीम ने युवक को कोतवाली पुलिस को सौंप दिया है। आबकारी निरीक्षक निहांत यादव ने बताया कि टीम द्वारा गौरानगर से अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री करते एक युवक अशोक पकड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed