फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Checking of electricity was not allowed in the village, the enforcement team was pushed

आगरा: गांव में नहीं करने दी बिजली की चेकिंग, प्रवर्तन दल की टीम से हुई धक्का मुक्की

Wed, 08 Feb 2023 11:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Feb 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Checking of electricity was not allowed in the village, the enforcement team was pushed
कासगंज। पटियाली थाना क्षेत्र के गांव नगला कटील में सोमवार को विद्युत निगम का प्रवर्तन दल विद्युत चेकिंग के लिए पहुंचा। एक घर में विद्युत चोरी की चेकिंग शुरू की गई तो टीम का विरोध होने लगा। टीम की गाड़ी भी ग्रामीणों ने रोक ली। जैसे तैसे टीम गांव से बाहर निकली और थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराई।
विज्ञापन

प्रवर्तन दल के अब अभियंता अमरनाथ और प्रवर्तन दल के उपनिरीक्षक ध्यान सिंह, नेत्रपाल सिंह, हेड कांस्टेबल रघुराज सिंह विद्युत चेकिंग के लिए ग्रामीण युवक अमित यादव के घर पहुंचे। यहां चेकिंग शुरू की गई तभी अमित यादव, महिला अलका ने चेकिंग कर रही टीम का विरोध करना शुरू किया। विरोध के दौरान नोंक झोंक होने लगी। गाली गलौज शुरू होने पर ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गए। विद्युत टीम विरोध की स्थिति देखकर वापस लौटने लगी तो 15-20 ग्रामीणों ने सरकारी वाहन रोक लिया। जैसे तैसे टीम वापस लौटकर थाना पटियाली पहुंची। जहां कोतवाली पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी गई। अवर अभियंता अमरनाथ की तहरीर पर अमित यादव व 15-20 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अवर अभियंता ने बताया किया उच्चाधिकारियों के निर्देश पर लाइन लॉस वाले फीडरों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगला कटील में चेकिंग को टीम पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed