फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Check of Rs 4 lakh bounced, middleman found guilty in court

Agra News: चार लाख का चेक बाउंस, कोर्ट से आढ़तिया दोषी

Sat, 17 Feb 2024 12:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 17 Feb 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Check of Rs 4 lakh bounced, middleman found guilty in court
मैनपुरी। आगरा रोड स्थित नवीन मंडी के एक आढ़तिया द्वारा फसल खरीदने के बाद किसान को चार लाख रुपये का चेक दिया। बाद में चेक बाउंस हो गया। इस मामले की सुनवाई कर कोर्ट ने आढ़तिया को दोषी पाया। स्पेशल जुडीशियल मजिस्ट्रेट राजाराम भारती ने चेक बाउंस के मामले में पीड़ित किसान को आठ लाख रुपये देने का आदेश आढ़तिया को दिया है।
विज्ञापन


घिरोर थाने के कोसमा मुसलमीन गांव निवासी किसान हरिभान सिंह उर्फ हरिवान सिंह ने नवीन मंडी के आढ़तिया मुकेश कुमार की फर्म आरएस ट्रेडि़ंग कंपनी को अपनी अपनी फसल बेची थी। आढ़तिया मुकेश ने किसान को 21 फरवरी 2020 को चार लाख रुपये का चेक दिया था। किसान ने भुगतान के लिए चेक को अपने खाते में लगाया, इस दौरान रुपया न होने के कारण चेक बाउंस हो गया। किसान ने आढ़तिया से जब इस बात की शिकायत की तो उसने न तो रुपया दिया और ना ही कोई संतोषजनक जवाब दिया
विज्ञापन

पीडि़त किसान हरिभान सिंह ने चेक का रुपया दिलाने के लिए कोर्ट में मुकदमा दायर किया। मुकदमे की सुनवाई स्पेशल जुडीशियल मजिस्ट्रेट राजाराम भारती के न्यायालय में हुई। पीड़ित का पक्ष सुनने के बाद स्पेशल जुडीशियल मजिस्ट्रेट ने चार लाख रुपये का चेक बाउंस होने पर चेक देने वाले आढ़तिया को दोषी पाया है। साथ ही किसान को आठ लाख रुपये देने का आदेश आढ़तिया को दिया है। आदेश के अनुसार आढ़तिया को एक साल की सजा भी भुगतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





प्राधिकरण में जमा होंगे पांच हजार

स्पेशल जुडीशियल मजिस्ट्रेट राजाराम भारती ने पीडि़त को 7.95 लाख रुपये देने का आदेश दिया है। आदेश में लिखा है कि आढ़तिया द्वारा आठ लाख रुपये न्यायालय में जमा किया जाएगा। जमा की जाने वाली धनराशि में से पांच हजार रुपया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में जमा किए जाएंगे। पीडि़त को 7.95 लाख रुपया ही मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed