फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chech recognition of schools, before taking admission

मान्यता चेक करने के बाद लें विद्यालयों में प्रवेश

Mon, 28 Mar 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Mon, 28 Mar 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
Chech recognition of schools, before taking admission
मान्यता चेक करने के बाद लें विद्यालयों में प्रवेश - फोटो : Demo pic
एक अप्रैल से शैक्षणिक सत्र शुरू हो रहा है। यूपी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों में प्रवेश शुरू हो जाएगा। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे विद्यालय के बारे में जानकारी करने के बाद ही प्रवेश लें। जिले में तमाम गैर मान्यता के स्कूल संचालित हैं।
विज्ञापन

 गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय, विद्यार्थियों का प्रवेश अपने यहां लेते हैं और बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन किसी अन्य विद्यालय से कराते हैं। पिछले वर्षों में इस चक्कर में कई विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा छूट चुकी है। वर्ष 2009-10 में तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज गिरि ने कुछ ऐसे विद्यालयों को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट तक संचालित होते पाया था, जिनके पास कक्षा पांच और आठ तक की मान्यता थी। कुछ ने मान्यता ही नहीं ली थी। हालांकि इन विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

 जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बिना मान्यता के संचालित होने वाले विद्यालयों की शिकायत समय-समय पर पहुंचती रही है। शिक्षक विधायक जगवीर किशोर जैन ने कुछ दिन पूर्व ही मंडल भर में बिना मान्यता के संचालित विद्यालयों की जानकारी मांगी थी। अभी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार यादव ने बताया कि बेसिक शिक्षा अधिकारी की मदद से ऐसे विद्यालयों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। मान्यता प्राप्त विद्यालयों की सूची आगरा एनआईसी डाट काम पर डाल दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मान्यता की जानकारी गेट पर दर्ज होनी चाहिए
आगरा। विद्यालय को किस कक्षा तक और किन-किन विषयों की मान्यता मिली है, यह जानकारी उसके गेट पर ही दर्ज होनी चाहिए। तमाम विद्यालयों ने ऐसा नहीं किया है। अधिकारियों के निरीक्षण में इस पर जोर भी नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed