फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cheating of Rs 80 thousand from PLV in the name of getting job in bank

Agra News: बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर पीएलवी से 80 हजार की ठगी

Tue, 17 Sep 2024 02:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 17 Sep 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 80 thousand from PLV in the name of getting job in bank
करहल। बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर एक कुर्रा क्षेत्र में तैनात एक महिला पीएलवी से 80 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। आरोपी गांव विनायकपुर का रहने वाला है। रुपये वापस मांगने पर पीड़िता को धमकाया। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना कुर्रा क्षेत्र में तैनात पैरा लीगल वालंटियर पूनम ने सोमवार को थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले गांव विनायकपुर के रहने वाले एक व्यक्ति ने उसे बैंक में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। कहा कि वह उसकी नौकरी लगवा देगा। इसके लिए 80 हजार रुपये देने होंगे। पूनम उसकी बातों में आ गई और रुपये दे दिए।
विज्ञापन

आरोप है कि उसके आधार कार्ड, स्कूल संबंधी दस्तावेज भी ले लिए गए। जब काफी समय बीतने के बाद भी नौकरी नहीं तो पूनम ने अपने रुपये वापस मांगे। जिस पर आरोपी ने साफ इन्कार कर दिया। धमकी दी कि अगर दोबारा रुपये मांगे तो इस नौकरी से भी हाथ धो बैठेगी। परेशान पीएलवी पूनम ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed